शुद्ध शाकाहारी हैं ये सेलेब्स, लिस्ट में शामिल पांचवां नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Celebrities Are Pure Vegetarian: आज हम आपको शुद्ध शाकाहारी बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों को मारना गलत समझते हैं।

celebrities are pure vegetarian

image credit: google

Celebrities Are Pure Vegetarian: अलग-अलग तरह का खाना-पीना हर किसी को पसंद होता है। कोई वेजिटेरियन होता है तो कोई नॉन वेजिटेरियन। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं, जिनको नॉनवेज खाना पसंद है। लेकिन आज हम आपको शुद्ध शाकाहारी बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों को मारना गलत समझते हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के इन शुद्ध शाकाहारी स्टार्स के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद कपूर

चॉकलेटी बॉय की लिस्ट में शामिल शाहिद कपूर भी शुद्ध शाकाहारी हैं। शाहिद न केवल खुद शाकाहारी भोजन करते हैं बल्कि वह दूसरों को भी शाकाहारी भोजन करने की सलाह देते है। शाहिद जानवरों की भलाई से जुड़े कई संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी शुद्ध शाकाहारी हैं। वह खाने में दही, हरी सब्जियां और पनीर ज्यादा पसंद करती है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए प्रोटीन शेक भी पीती हैं।

विज्ञापन

विद्या बालन

इस लिस्ट में विद्या बालन का भी नाम शामिल है। विद्या बालन के मोटापे को देखकर यह बिलकुल नहीं लगता कि वह वेजिटेरियन हैं। मगर विद्या सिर्फ शाकाहारी खाना ही पसंद करती हैं। इसके कारण वह भी ‘पेटा’ की हॉट वेजि‍टेरियन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन

कंगना रणौत

राजपूत परिवार की बेटी कंगना भी शुद्ध शाकाहारी हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आध्यात्मिक रूप से मुझे मांसाहार छोड़ना पड़ा था। यह थोड़ा मुश्किल था और लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति से ऐसा कर सकते हैं’।

विज्ञापन

आर माधवन
आर माधवन शुरू से ही शाकाहारी रहे हैं। उन्होंने कभी नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाया है। बॉलीवुड और साउथ में माधवन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ