'Maa Behen' पसंद आई? तो Netflix पर देखें ये 7 कॉमेडी थ्रिलर फिल्में, हंसी संग मिलेगा भरपूर सस्पेंस

Netflix Comedy Thriller Movies: अगर आप भी कॉमेडी थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की कॉमेडी थ्रिलर फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. हाल ही में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की 'मां बहन' की तरह ही इन फिल्मों में भी आपको हंसी के साथ-साथ सस्पेंस का डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Netflix Comedy Thriller Movies
1 / 8

विज्ञापन

लूप लपेटा

लूप लपेटा 2 / 8

तापसी पन्नू स्टारर 'लूप लपेटा' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीन्स भी हैं. वहीं फिल्म में तापसी पन्नू के साथ-साथ ताहिर राज भासिन और राजेंद्र चावला भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मोनिका ओ माई डार्लिंग

मोनिका ओ माई डार्लिंग3 / 8

राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म में भी आपको कॉमेडी के साथ थ्रिलर और सस्पेंस भी है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राजकुमार राव के साथ-साथ राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में हैं.

रेड नोटिस

रेड नोटिस4 / 8

साल 2021 में रिलीज हुई ये हॉलीवुड फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तों इसमें ड्वेन जॉनसन, रयान रेनॉल्ड्स और गैल गैडोट लीड रोल में हैं. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

लूडो

लूडो5 / 8

अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव की 'लूडो' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं ये ही वजह है कि ये फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में हैं.

अंधाधुन

अंधाधुन6 / 8

आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे की ये फिल्म भी कॉमेडी थ्रिलर है. इसमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म में आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे के साथ-साथ तब्बू भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

भागम भाग

भागम भाग7 / 8

गोविंदा और अक्षय कुमार की ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म में भी आपको कॉमेडी और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म में गोविंदा और अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल और लारा दत्ता भी लीड रोल में हैं.

टोस्टर

टोस्टर8 / 8

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वहीं ये फिल्म इसी साल अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. फैमिली के साथ वीकेंड पर घर रहकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन