Bloody Daddy Review: एक बैग के लिए चूहे-बिल्ली का खेल, फिल्म में मिलेगा एक्शन का डबल डोज

Bloody Daddy Review

Bloody Daddy Review

विज्ञापन

अश्वनी कुमार: ड्रग माफिया और नॉरकोटिक्स पर हिंदुस्तान पर फिल्में कम ही बनती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जैसे नॉरकोटिक्स डिपॉर्टमेंट ने ड्रग्स को लेकर सेलिब्रिटीज को निशाने पर लेना शुरु किया है।

कम से ऑडियंस की दिलचस्पी इस ओर कुछ ज़्यादा ही हो गई है और फिर कुछ केसेज ने नारकोटिक्स डिपॉर्टमेंट के काम करने के तरीके पर ऐसे सवाल उठा दिए हैं कि जुर्म करने वाले और उसे रोकने वाले के बीच का फर्क समझ आना बंद हो गया है।

विज्ञापन

फ्रेंच फिल्म ‘नुई ब्लॉन्श’ का हिंदी एडॉप्टेशन है ‘BLOODY DADDY’ 

‘BLOODY DADDY’ का हांलाकि इन रीयल स्टोरीज से कोई लेना-देना नहीं है। ये फ्रेंच फिल्म ‘नुई ब्लॉन्श’ का हिंदी एडॉप्टेशन है। वैसे इसी फिल्म का एक वर्जन तमिल में कमल हासन के साथ बन चुका है। अली अब्बास जफर जिनकी हर फिल्म पिछली फिल्म से बिल्कुल जुदा होती है वो दिल्ली के आस-पास ड्रग लॉर्ड्स की ऐसी दुनिया रची है जो किसी अंदाज में मैक्सिको के ड्रग लॉर्ड्स से कम नहीं लगती।

एक बैग के लिए चूहे-बिल्ली का खेल

‘BLOODY DADDY’ की कहानी शुरु होती है सुबह-सवेरे दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस पर हुए एक शूट-आउट से जहां सुमैर और जग्गी मास्क पहनकर एक दूसरी गाड़ी पर हमला करते हैं और 50 करोड़ की कोकीन से भरा एक बैग लेकर गायब हो जाते हैं। इस शूट आउट से बचकर निकला एक पेडलर सुमैर को पहचान लेता है और इसके साथ शुरु हो जाता है ड्रग माफिया और सुमैर के बीच उस बैग को वापस हासिल करने के लिए चूहे-बिल्ली का खेल।

विज्ञापन

गुंडगांव के एक होटल से अगवा हुआ सुमैर का बेटा 

इस खेल में सुमैर के बेटे को गुंडगांव के एक होटल से अगवा कर लिया जाता है। अब सुमैर को वो बैग एक सेवेन स्टार होटल में ड्रग लॉर्ड सिकंदर तक पहुंचाना है। सिकंदर के होटल में एक बड़ी शादी हो रही है, जिसमें कोरोना के दौर में एंटीजेन टेस्ट के साथ स्क्रीनिंग करके मेहमान आ रहे हैं।

चंद सीन्स के बाद ही सिर्फ एक रात की कहानी

पार्टी शबाब पर है और शादी से ज़्यादा दुल्हा-दुल्हन बादशाह की परफॉरमेंस के लिए एक्साइटेड हैं। चंद सीन्स के बाद ही ये एक रात की कहानी सिर्फ होटल के अंदर सिमट जाती है और इतनी तेज रफ्तार से भागती है कि आपने पलक झपकी और फिर आपको बैक करके सेक्वेंस देखना होगा।

विज्ञापन
नॉरकोटिक्स का सीनियर ऑफिसर बैग उड़ाने की फिराक में 

सुमैर और सिकंदर के बीच कोकीन से भरे बैग को लेकर खेल चल रहा है, उसमें उसका बेटा कैद में लैक्टोज फ्री मिल्क टॉपिंग वाले चॉकलेट शेक की डिमांड कर रहा है। नॉरकोटिक्स का सीनियर ऑफिसर उस बैग को उड़ा ले जाने की फिराक में है। दूसरा गैंगस्टर इस ड्रग्स की कीमत चुकाने के बाद सिकंदर पर भड़क रहा है।

विज्ञापन

फिल्म में दिलचस्पी बनाएं रखता है सुमैर का किरदार 

सीन दर सीन आदित्य बसु और अली अब्बास जफर ने इस कहानी में डार्क कॉमेडी वाले फ्लेवर के झटके भी मारे हैं। खास तौर पर उन्होंने सुमैर के किरदार में जो कॉन्ट्रास्ट रखा है, जिसमें एक पल में वो बिल्कुल करप्ट नजर आता है और दूसरे ही पल में अपनी कमी, अपने गुस्से और अपने करप्शन को बैलेंस करता है, वो आपकी दिलचस्पी फिल्म में बनाए रखता है।

फिल्म में कोई फ्लैश बैक नहीं 

तकरीबन 2 घंटे की इस फिल्म में आपको राइटर-डायरेक्टर ने किसी किरदार की बैकस्टोरी समझाने की कोशिश नहीं की है। कोई फ्लैश बैक नहीं है, बस जो हो रहा है, वो बहुत तेज हो रहा है और एक्शन तो पूछिए नहीं, क्या शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
रोमांस और क्लाइमेक्स में मिक्स हुए बादशाह के गाने 

स्टीवन की एडीटिंग फिल्म की रफ्तार को बनाए रखती है और मारसिन लास्काविएक के सिनमैटोग्राफी दिल्ली और गुडंगाव की लोकेशन को भी इंटरनेशनल अपील देती है। ‘BLOODY DADDY’ का बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है, ना जबरदस्ती के गाने और कोई ठूंस कर दिखाया गया रोमांस और क्लाइमेक्स में बादशाह के गाने के साथ मिक्स हुए एक्शन सेक्वेंस, एनर्जी को बढ़ा देते हैं।

करप्ट नॉरको ऑफिसर के कैरेक्टर में बिल्कुल गिरगिट जैसा काम

शाहिद कपूर ने सुमैर के कैरेक्टर में जो ‘ब्लडी’ ब्रिलिएंट परफॉरमेंस दी है, वो उन्हें एक्शन हीरोज की लीग में बहुत आगे लाकर खड़ा कर देता है। राजीव खंडेलवाल ने एक करप्ट नॉरको ऑफिसर के कैरेक्टर में बिल्कुल गिरगिट जैसा काम किया है। ड्रग लॉर्ड सिकंदर बने रोनित के कैरेक्टर में डॉर्क कॉमेडी वाला अंदाज कमाल का है। संजय कपूर और डायना पेंटी की भी अपने किरदारों पर अच्छी पकड़ है।

विज्ञापन

‘BLOODY DADDY’ को 3 स्टार

‘BLOODY DADDY’, परफेक्ट नहीं है, लेकिन ड्रग माफिया पर बेस्ड क्राइम थ्रिलर की कैटेगरी में आप इससे ज्यादा की उम्मीद लगा भी सकते। वीकेंड पर बिंज-वॉच के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। ‘BLOODY DADDY’ को 3 स्टार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ