हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 से बाहर होते ही क्या बोले विशाल पांडे? लव की नई हरकत पर क्या तोड़ देंगे दोस्ती

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में अब बस 3 दिन बचे हैं। ऐसे में घर में माहौल काफी गर्म हो गया है। बीते दिन शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें कंटेस्टेंट्स से एक के बाद एक कई सवाल पूछे गए। इस दौरान लवकेश से भी मीडिया ने विशाल पांडे से उनकी दोस्ती पर सवाल किए। अब विशाल का इसपर रिएक्शन आया है। क्या कहा है विशाल पांडे ने देखिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Reaction on Press Conference

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Reaction on Press Conference: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों काफी ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहा है। शो में एक के बाद ट्विस्ट से भरे एविक्शन,  नॉमिनेशन देखने को मिले। अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। हाल ही में घर से विशाल पांडे और शिवानी कुमारी का एविक्शन हुआ जो कि कई फैंस को बहुत गलत लगा। दोनों ही कंटेस्टेंट्स बहुत सही खेल रहे थे लेकिन फिर नॉमिनेशन में सिर्फ लवकेश कटारिया के साथ आने के चलते शिवानी और विशाल का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया।

घर में अब आखिरी के कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में घरवालों से प्रेस ने कई तीखे सवाल पूछे हैं। इस दौरान लवकेश कटारिया के विशाल पांडे के साथ दोस्ती पर भी सवालों की झड़ी लगा दी गई। प्रेस द्वारा लवकेश के डबल स्टैंडर्ड्स को एक्सपोज किया गया तो बाहर इस पर विशाल पांडे का अब रिएक्शन आ गया। जी हां विशाल पांडे ने बाहर से ही अब घर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने अरमान मलिक और कृतिका मलिक वाले मैटर पर भी अपना प्वाइंट रख दिया। क्या कुछ कहा है विशाल पांडे ने, देखिए इस रिपोर्ट में।

विशाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें विशाल पांडे के मैटर को एक बार फिर उठाया गया। अरमान मलिक ने जिस तरीके से विशाल को थप्पड़ मारा था। इसे लेकर मीडिया ने लवकेश कटारिया पर कई सवाल उठाए। लवकेश ने विशाल वाले मैटर पर खुद को जिस तरीके से क्लीन चिट दे दी थी। उसे प्रेस ने घर में जाकर एक्सपोज कर दिया। लवकेश कटारिया से जब प्रेस ने कहा कि आपने विशाल और अरमान वाले मामले का रायता फैलाया है तो इस पर लवकेश ने कहा कि उन्हें उस वक्त जो ठीक लगा उन्होंने उसी तरीके से रिएक्ट किया। वहीं इस पूरे मामले पर कहीं ना कहीं प्रेस घर में विशाल पांडे का सपोर्ट करते हुए नजर आई। विशाल ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

Vishal Pandey Reaction on Press Conference

विशाल बोले मैंने घर में कुछ तो सही किया

विशाल पांडे को जिस तरह से मीडिया ने घर में जाकर सपोर्ट किया वो उन्हें काफी अच्छा लगा। शो में विशाल पर कृतिका पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था जिसमें कहीं ना कहीं उनके दोस्त लवकेश कटारिया भी शामिल थे, लेकिन पूरे मामले में कहीं भी लवकेश कटारिया को कुछ गलत नहीं बोला गया। इस पर अब विशाल ने बाहर आने के बाद प्रतिक्रिया दी है। विशाल ने कहा है कि आपके ना होते हुए भी अगर बात तुम्हारी ही हो तो समझ जाओ आपने कुछ तो अच्छा किया है। मैं मेरे लिए खड़ा होने के लिए सभी मीडिया हाउस का शुक्रिया अदा करता हूं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना तो रिश्ते के सवाल पर शरमाई, नेज़ी भड़के क्यों? पत्रकार से की बदतमीजी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola