Bigg Boss OTT 3: वो 5 कंटेस्टेंट्स जो नॉमिनेट होकर भी नहीं जाएंगे घर, 1 को तो बताया जा रहा विनर

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का रोमांच दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब कंटेस्टेंट्स खुलकर एक दूसरे के आमने-सामने हो गए हैं। चाहे वो सना मकबूल हों या फिर विशाल पांडे को थप्पड़ मारने वाले अरमान मलिक, हर किसी का गेम अब घरवालों और कंटेस्टेंट्स के सामने खुल गया है। ऐसे में जानिए बिग बॉस के घर के 5 कंटेस्टेंट जो नॉमिनेट होकर भी फिलहाल घर से बेघर नहीं होंगे।

Bigg Boss OTT 3 Strong Contestants

Bigg Boss OTT 3 Strong Contestants

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स ने भी खुलकर एक दूसरे के खिलाफ गेम खेलना शुरू कर दिया है। घर में फिलहाल दो ग्रुप बने दिखाई दे रहे हैं। एक ग्रुप है अरमान मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन, सना सुल्तान, कृतिका मलिक,चंद्रिया दीक्षित और दीपक चौरसिया का वहीं दूसरे ग्रुप में शिवानी कुमारी, सना मकबूल, लवकेश कटारिया और विशाल पांडे हैं। रैपर नैजी का फिलहाल समझ नहीं आ रहा है कि वो किस तरफ हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं घर के 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स जो अभी नॉमिनेट होंगे भी तो घर से बेघर नहीं होंगे।

विज्ञापन

1. लवकेश कटारिया

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 3 में फिलहाल लवकेश ‘बाहरवाला’ कंटेस्टेंट हैं। जाहिर है लवकेश ऑटोमेटिकली सेव हो जाएंगे अगर वो नॉमिनेट होते भी हैं तो। इसके अलावा लवकेश कटारिया की गेम फिलहाल फैंस को काफी पसंद आ रही है। उन्हें बाहर से सीधा एल्विश यादव के फैंस का सपोर्ट मिल रहा है।

2. रणवीर शौरी

विज्ञापन

घर में रणवीर शौरी इस वक्त काफी बैलेंस बनाकर चल रहे हैं। वो सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते हैं। हर मुद्दे पर रणवीर अपनी राय रखते हैं। अरमान मलिक के ग्रुप में होने के बावजूद वो गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। ऐसे में रणवीर भी इस वक्त घर के अंदर काफी स्ट्रॉन्ग गेम खेल रहे हैं।

विज्ञापन

3. कृतिका मलिक

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक अब घर में खुलकर अपने दुश्मनों के खिलाफ उतर आई हैं। कृतिका अब तक बहुत शांत नजर आ रही थीं लेकिन अब वो अरमान मलिक के पीछे नहीं बल्कि उनसे एक कदम आगे होकर ही गेम खेलने लगी हैं। ऐसे में कृतिका मलिक भी फिलहाल इतनी जल्दी घर से बेघर नहीं होंगी।

विज्ञापन

4. साई केतन

साई केतन राव पहले दिन से एक ही जैसा कैरेक्टर पकड़े हुए हैं। वो फर्स्ट डे से गलत चीजों पर स्टैंड ले रहे हैं। साई केतन की गेम काफी अच्छी लग रही है। इसके अलावा उनके बहुत सारे फैंस भी बाहर मौजूद हैं जो उन्हें चीयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

5. सना मकबूल

सना मकबूल की भी गेम इस वक्त काफी अच्छी लग रही है। वो अब तक सबसे बनाकर चल रही थीं लेकिन अब सना खुलकर अपनी बातें रखने लगी हैं। वो अरमान मलिक और कृतिका मलिक से भी अब खुलकर दुश्मनी निभाने लगी हैं। ऐसे में सना मकबूल भी अगर नॉमिनेट होती हैं तो घर से कहीं भी नहीं जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ