Bigg Boss OTT 3: आखिर क्या है वजह? जो Sana-Naezy में बढ़ रही हैं नजदीकियां

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों दो घरवालों के बीच कुछ-कुछ हो रहा है। जी हां, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। शो में आ रहा ये ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही इंटरनेट यूजर्स भी इस पर रिक्शन दे रहे हैं।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर माहौल बना हुआ है। घर में घरवालों की तू-तू-मैं-मैं भी चल रही है। इस बीच घर में मौजूद दो कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनके बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और ये मीठी-मीठी नजदीकियां दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर कौन हैं ये दोनों कंटेस्टेंट्स और ऐसी क्या वजह हैं, जो इतनी जल्दी दोनों एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। अगर आप भी इनकेे बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

दरअसल, जियो सिनेमा अपने इंस्टाग्राम पर शो की किल्प्स शेयर कर रहा है। ऐसे में एक ऐसा वीडियो क्लिप सामने आया, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सना और नैजी आपस में बात कर रहे हैं। वीडियो में नैजी, सना से कहते हैं कि तुम्हें शेरों-शायरी का टास्क मिल सकता है, तैयार रहो उसके लिए। नैजी से इस सवाल पर सना सुल्तान कहती हैं कि आप साथ देंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

सना और नैजी में बढ़ रही नजदीकियां

इसके आगे सना कहती हैं कि वैसे भी आपको मेरी शायरी बकवास लगती है ना, तो इस पर नैजी जवाब देते हैं कि नहीं ऐसी बात नहीं है। फिर सना कहती हैं कि ये बोलते हैं, तो मुझे बुरा नहीं लगता है। कल मैं बोलने वाली थी कि नैजी इतनी वाहियात तो नहीं बनाती हूं। फिर सना कहती हैं कि कोई नहीं… इसके आगे नैजी कहते हैं कि हम कॉम्पिटिटर है ना, तुम भी अल्फाजों से खेलती हो, तो सना कहती हैं कि अभी तो हम सीख रहे हैं। फिर नैजी कहते हैं कि कोई और नहीं है, जो तुम्हारे अलावा लफ्ज और शबदों को यूज करता है।

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर माहौल बना रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि सना ओवरएक्टिंग कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सना सुल्तान और नैजी इसके साथ दिल का इमोजी। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये जोड़ी कमाल की है। एक और यूजर ने लिखा कि दोनों के बीच कुछ है क्या? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि शो के घर में जहां एक तरफ घरवालों में बहस हो रही है, तो वहीं, दूसरे तरफ नैजी और सना एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को ये ट्विस्ट पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ