Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी 3 में आज वीकेंड का वार एपिसोड शूट किया जा रहा है। वीकेंड का वार पर अनिल कपूर फिर से आकर कई कंटेसंटेंट्स को डांट-फटकार लगाते हुए नजर आएंगे। अनिल आज विशाल पांडे पर जमकर भड़के हैं। दरअसल बीती रात एपिसोड में विशाल पांडे ने अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की सुंदरता पर एक कमेंट किया था। इसे लेकर अब अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने विशाल पांडे को खूब खरी-खोटी सुनाई है। क्या कुछ हुआ है वीकेंड के एपिसोड में इस रिपोर्ट में देखिए
बिग बॉस में लगी विशाल की क्लास
वीकेंड के वार के एपिसोड में अनिल कपूर ने विशाल पांडे को जमकर डांट लगाई है। उन्हें शो का मास्टमाइंड कहने पर अनिल ने उनकी क्लास लगाई। इस दौरान विशाल काफी इमोशनल नजर आए। अनिल की डांट सुनकर विशाल पांडे की आंखों से आंसू आ गए।
विशाल पांडे पर भड़की पायल मलिक
पायल मलिक भी वीकेंड के वार एपिसोड में अपने पति अरमान मलिक और सौतन कृतिका मलिक को सपोर्ट करने पहुंची। इस दौरान पायल ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत की। साई केतन राव पायल को देखकर काफी इमोशनल हो गए। आपको बता दें साई केतन राव ने ही ‘बाहरवाला’ कंटेस्टेंट होने के नाते सना सुल्तान को बचाया था जिसकी वजह से पायल नॉमिनेशन में आ गई थीं।
पायल ने विशाल पांडे पर कृतिका मलिक को बुरी नजर से देखने का आरोप लगाया। पिछले एपिसोड में लवकेश कटारिया से बातचीत करते हुए विशाल ने लवकेश को कहा था कि कृतिका भाभी काफी सुंदर हैं। इसी बात को लेकर पायल मलिक ने विशाल से एक के बाद एक कई सवाल किए। इस दौरान विशाल ने अपने आप को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन अरमान मलिक और कृतिका ने भी उन्हें जमकर बुरा-भला कहा।
वीकेंड के वार पर हुआ अरमान Vs विशाल
एपिसोड में कई कंटेस्टेंट के दोस्तों या परिवार से लोग आए उन्हें सपोर्ट करने के लिए। जहां साई केतन राव की अच्छी दोस्त शिवांगी भी अनिल कपूर के साथ स्टेज पर नजर आईं वहीं एविक्ट हुईं कंटेस्टेंट पायल मलिक भी इस दौरान अरमान-कृतिका के लिए पहुंचीं। पायल ने कई बाते बताईं जिसके बाद एपिसोड में अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच में जमकर बवाल मचने वाला है।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
48 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
11 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines