Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले को लेकर आई बुरी खबर, टूट जाएंगी फैंस की उम्मीदें

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। ये खबर सुनकर कुछ लोगों के दिल टूट सकते हैं तो कुछ लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं अब शो को लेकर क्या अपडेट आया है।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने अंतिम पड़ाव के बेहद नजदीक है। ऐसे में अब फिनाले को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। हर दिन के साथ कंटेस्टेंट्स का गेम बदल रहा है और मेकर्स भी शो को और रोचक बनाने के लिए हर हत्कंडे अपना रहे हैं। इस सीजन ने फैंस को बांधे रखा है और ये एक कामयाब सीजन बनकर उभरा है, ऐसे में कहा जा रहा था कि ये शो जब लोगों को इतना पसंद आ रहा है तो मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 को एक्सटेंड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस को लेकर आया अपडेट

शो के एक्सटेंशन की खबर सुनकर फैंस भी खुशी से झूम उठे। दर्शक खुश हो भी क्यों न, उन्हें एंटरटेनमेंट का डोज कुछ वक्त और जो मिलने वाला था। लेकिन अब फैंस की खुशियों पर और उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर सुनकर आपको बुरा तो लगेगा, लेकिन आपको इस बुरी खबर की जानकारी होना बेहद जरूरी है नहीं तो आप भ्रम में रह जाएंगे। अब बिग बॉस ओटीटी को लेकर खास अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

क्या एक्सटेंड होगा बिग बॉस ओटीटी 3?

बता दें, पहले कहा जा रहा था कि मेकर्स इस शो को कुछ दिन और एक्सटेंड करने का प्लान बना रहे हैं और बिग बॉस ओटीटी 3 तय समय से 3-4 दिन और आगे बढ़ सकता है। हालांकि, अब बुरी खबर ये है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। यानी बिग बॉस ओटीटी 3 के एक्सटेंशन की खबरें झूठी निकलीं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स शो को एक्सटेंड नहीं करने वाले। जिसका मतलब यही है कि शो तय समय पर ही खत्म होगा।

विज्ञापन

कब होगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले?

बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले अगस्त के पहले हफ्ते में होगा। डेट की बात करें तो शो का ग्रैंड फिनाले 4 अगस्त को बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वहीं, दूसरी तरफ फिनाले के पास आते ही दर्शकों के दिल की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट जीतेगा या नहीं? ये सोचकर ही फैंस नर्वस हैं। इसके अलावा मेकर्स कब गेम पलट दें उसका भी कोई भरोसा नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ