R Madhavan ने खरीदा सपनों का नया आशियाना, चुकाई जितने की स्टाम्प ड्यूटी; आ जाएगा एक घर

R Madhavan Buys New House: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने अब अपने लिए एक नया और आलीशान घर खरीद लिया है। इस घर की कीमत तो आपको हैरान करेगी ही। साथ ही एक्टर ने इसके लिए जो स्टाम्प ड्यूटी अदा की है वो तो आपकी नींद ही उड़ा देगी।

R Madhavan Buys New House

R Madhavan Buys New House

R Madhavan Buys New House: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अपनी सिम्पलिसिटी के लिए जाने जाते हैं। एक्टर एक फैमिली मैन हैं और फिल्मों के अलावा बीवी-बच्चों पर ही सारा ध्यान लगाते हैं। इसी बीच अब खबर आई है कि एक्टर ने अपने सपनों का एक नया आशियाना ढूंढ लिया है। अब उन्होंने एक नया घर खरीदा है जो सिंपल तो नहीं हो सकता क्योंकि इस कीमत में अक्सर आलिशान घर ही आते हैं। बता दें, आर माधवन ने अब मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है।

विज्ञापन

कितना बड़ा है एक्टर का नया घर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आर माधवन ने एक नई आवासीय प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी के साथ ही उनकी रियल एस्टेट में इजाफा हुआ है। एक्टर की नई प्रॉपर्टी की बात करें तो उनका ये अपार्टमेंट लगभग 389 वर्ग मीटर यानी 4,182 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें दो पार्किंग स्पेस भी मौजूद हैं। ये घर रहने के लिए एकदम तैयार है। बताया जा रहा है कि स्टोर की ये प्रॉपर्टी Signia Pearl में है, जिसमें 4 और 5 बीएचके के आलीशान अपार्टमेंट होते हैं।

विज्ञापन

कितने करोड़ में खरीदा एक्टर ने अपना नया आशियाना?

ये बिल्डिंग प्रीमियम सुविधाओं और विशेषताओं से भरी हुई है जो जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं। इसे अत्याधुनिक सुविधाएं के साथ डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये अपार्टमेंट एक्टर ने एक बड़ी रकम चुकाकर खरीदा है। इतने में आपके कई घर आ जाएंगे। बता दें, आर माधवन ने इस अपार्टमेंट के लिए करीब 17.5 करोड़ रुपए खर्चे हैं। वहीं, 22 तारीख को ये घर की डील फाइनल हुई है।

विज्ञापन

स्टाम्प ड्यूटी की रकम कर देगी हैरान

वहीं, 1 करोड़ 5 लाख तो ‘शैतान’ एक्टर ने बस स्टाम्प ड्यूटी की रकम ही चुकाई है। साथ ही 30,000 का रजिस्ट्रशन फीस भी दी है। बता दें, एक्टर का ये नया घर मुंबई के सबसे मशहूर और प्रतिष्ठित जगहों में से एक में है। यहां लोग रहने के सपने देखते हैं। हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि आर माधवन यहां शिफ्ट होने वाले हैं या फिर उन्होंने ये प्रॉपर्टी बस यूं ही खरीदी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ