Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik on Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई घरवालों के झूठ और नकली चेहरों को एक्सपोज किया गया। कई कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए गए जिनका जवाब देते-देते उनके पसीने छूट गए। पहले दिन से लेकर अब तक घरवालों के बिग बॉस में सफर को लेकर रिपोर्टर्स ने उनसे सवाल किए। कंटेस्टेंट्स को सवालों के कटघरे में खड़ा किया गया। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट रहीं कृतिका मलिक भी जिनका झूठ प्रेस के सामने साफ-साफ पकड़ा गया। कृतिका अपनी ही बातों से पलटती हुई नजर आईं। सना मकबूल को लेकर की गई उनकी हरकत पर जब प्रेस ने सवाल किया तो कृतिका ने ऐसा दिखाया जैसे उनसे शरीफ कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में है ही नहीं। आखिर वो कौन सा सवाल था जिसपर कृतिका ने सफेद झूठ बोल दिया, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
कृतिना मलिक ने बोला सफेद झूठ
एक रिपोर्टर ने कृतिका मलिक से सना मकबूल के लिप्स का मजाक उड़ाने पर सवाल किया। जिस तरह से पिछले दिनों कृतिका सना मकबूल के होंठों का मजाक बनाते हुए नजर आई थीं। कृतिका ने सना के होंठों की नकल करते हुए उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की थी। इसी को लेकर जब उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया तो कृतिका इससे साफ-साफ इनकार करते हुए नजर आईं। कृतिका मलिक ने कहा कि उन्होंने कभी भी सना मकबूल के होंठों की नकल नहीं की। वो बस लॉलीपॉप का जिक्र बार-बार कर रही थीं क्योंकि सना मकबूल विशाल पांडे और नैजी को इसी तरह ही लॉलीपॉप खिलाती हैं। कृतिका ने कहा कि मैं बस वही कहना चाह रही थी कि सना अपने दोस्तों को लॉलीपॉप ही देती हैं।
कृतिका ने कई बार की ऐसी हरकत
गौर करने वाली बात ये है कि कृतिका सिर्फ एक बार नहीं बल्कि बार-बार सना मकबूल के लिप्स का मजाक उड़ाते हुए नजर आई हैं। सना मकबूल जिनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था जिसकी वजह से उनके होंठ की सर्जरी हुई, उनके होंठों की नकल कृतिका कई बार अरमान, साई केतन और रणवीर शौरी के सामने करते हुए दिखी हैं। हालांकि जब कृतिका से इसी पर सवाल किया गया तो वो मुकर गई और उन्होंने पूरी बात ही पलट दी।