Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी कौन? जो यूपी की यूटयूबर, 4 मिलियन फॉलोवर, बड़े-बड़ों पर पड़ेगी भारी

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari: बिग बॉस ओटीटी 3 में यूपी की एक लड़की धमाल मचाने आ रही है। ये लड़की शिवानी कुमारी है जो अपने डांसिंग वीडियो की वजह से मशहूर है। अब उन्होंने बिग बॉस में अपनी एंट्री की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) आज शुरू हो जाएगा और इस बार कई बड़े चेहरे शो में नजर आएंगे। लेकिन कई नए लोगों को भी फेमस होने का मौका मिलने वाला है। मेकर्स ने इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लोगों को भी शो में शामिल कर लिया है। ऐसी ही एक वायरल लड़की का प्रोमो भी जारी हो चुका है। इस लड़की का नाम शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) है। ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मशहूर है शिवानी कुमारी

बता दें, शिवानी कुमारी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और अपने वीडियो से खूब लाइमलाइट बटोरती है। इंस्टाग्राम की बात करें तो शिवानी कुमारी को वहां करीब 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, वो सिर्फ 144 लोगों को फॉलो कर रही है। उनकी फॉलोइंग लिस्ट में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो या तो बिग बॉस में पहले नजर आ चुके हैं या फिर जिनके बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर 994 पोस्ट शेयर किए हैं।

विज्ञापन

फनी वीडियो से मचा रखा है तहलका

उनके फोटोज और वीडियो अक्सर फनी होते हैं इसलिए लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। दरअसल, शिवानी कुमारी फनी वीडियो शेयर करती हैं या फिर डांस करते हुए या लिप सिंक करते हुए वीडियो पोस्ट कर देती है। उनकी हर वीडियो देखकर उत्तर प्रदेश की जनता का दिल धड़क जाता है। वो यूट्यूब पर भी काफी पॉपुलर है। उनके होम व्लॉग्स की भी लोगों को आदत होने लगी है। बता दें, शिवानी कुमारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बिग बॉस में आने की ऑफिशियल जानकारी भी दे दी है।

विज्ञापन

बिग बॉस में खेलेंगी कौन-सा खेल?

हालांकि, बिग बॉस ने जो प्रोमो वीडियो जारी किया है उसमें शिवानी कुमारी का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। लेकिन शिवानी ने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया है। वैसे सोशल मीडिया पर तो वो डांस पर खूब धमाल मचाती है। अब बिग बॉस में वो किसके इशारों पर नाचती है या फिर किसे अपने इशारों पर नचाती है ये देखने में मजा आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ