Bigg Boss में हुआ बड़ा फेरबदल, प्रोमो में दिखा नया होस्ट; गुस्से में तमतमाए फैंस

Bigg Boss Marathi Promo: बिग बॉस मराठी का मोस्ट अवेटेड प्रोमो सामने आ गया है। अब शो में एक नए होस्ट की एंट्री हो गई है, जिसे देखने के बाद फैंस चौंक गए हैं। लोग अब पुराने होस्ट को वापिस लाने की डिमांड कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग तो शो को बॉयकॉट करने की भी बात कर रहे हैं।

Bigg Boss Promo

Bigg Boss Promo

विज्ञापन

Bigg Boss Marathi Promo: बिग बॉस (Bigg Boss) टीवी का एक ऐसा शो है जिसकी पॉपुलैरिटी को कोई मात नहीं दे सकता। इस शो की दीवानगी इतनी है कि न सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली में भी बिग बॉस टेलीकास्ट होता है। हर भाषाओं में ये शो बनाया जा रहा है तो इसका क्रेज कितना होगा ये तो आप समझ ही सकते हैं। वहीं, कई दिनों से फैंस ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस का प्रोमो सामने आ गया है।

बिग बॉस का प्रोमो हुआ रिलीज

इस प्रोमो ने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल, प्रोमो में कुछ ऐसा नजर आया जिसके बाद फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। अब शो में बड़ा बदलाव आया है। इस बार शो कौन होस्ट करेगा अब इसका खुलासा हो गया है। लेटेस्ट प्रोमो में नए होस्ट का चेहरा भी रिवील कर दिया गया है। अब फैंस को जोरदार झटका लगा है। होस्ट बदलने के बाद उन्होंने बगावत कर दी है। इस वक्त सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं। एक वो लोग जो नए होस्ट का स्वागत कर रहे हैं और दूसरे वो जो पुराने होस्ट को याद कर दुखी हैं और उनकी शो में वापसी की मांग कर रहे हैं।

Advertisment

अब कौन करेगा बिग बॉस होस्ट?

लेकिन अगर आपको ऐसा लग रहा है कि किसी ने सलमान खान (Salman Khan) को रिप्लेस कर दिया है तो ये सच नहीं है। क्योंकि यहां बात हिंदी वाले बिग बॉस की नहीं बल्कि मराठी बिग बॉस की हो रही है। अब जल्द ही बिग बॉस मराठी सीजन 5 के साथ टीवी पर वापसी करने वाला है। अब इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया। नए प्रोमो में नजर आ रहा है कि इस बार शो के होस्ट महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) नहीं होंगे क्योंकि उन्हें बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर ने रिप्लेस कर दिया है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) हैं।

विज्ञापन

फैंस का भड़का गुस्सा

बता दें, ये बिग बॉस मराठी का 5वां सीजन है और अब तक चारों सीजन महेश मांजरेकर ने ही होस्ट किए हैं। ऐसे में वो अब फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। अब रितेश के लिए ये एक बड़ा चैलेंज होगा कि वो उसी तरह से फैंस के दिल जीतें जिस तरह से महेश ने जीते हैं। अभी तक शो ही डेट अनाउंस नहीं हुई है। वहीं, अब नया प्रोमो देख फैंस कैसे रिएक्ट कर रहे हैं चलिए देखते हैं। एक यूजर ने कहा है, ‘हम आपको मिस कर रहे हैं मांजरेकर सर।’ एक शख्स बोला, ‘कोई स्वागत नहीं, हम MM वापस चाहते हैं।’ कोई बोला, ‘आपका स्वागत है रितेश सर लेकिन महेश मांजरेकर सर बेहतरीन हैं। सर को मिस कर रहे हैं।’ कोई बोला, ‘महेश मांजरेकर सर के बिना मजा नहीं आएगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ