'जेठालाल' पर फेंककर मारी कुर्सी! Taarak Mehta के सेट पर Dilip Joshi के साथ भी हुई बदसलूकी

Dilip Joshi Controversy: दिलीप जोशी को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। एक्टर का सेट पर किसी से भयानक झगड़ा हो चुका है। अब उन्हीं के को-स्टार ने रिवील किया है कि एक बार किसी ने दिलीप पर गुस्से में कुर्सी फेंक दी थी। इसके बाद एक्टर धमकी दे बैठे थे।

Dilip Joshi Controversy

Dilip Joshi Controversy

Dilip Joshi Controversy: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक ऐसा शो है जो पहले दर्शकों को हंसाता और उन्हें एकता का पाठ पढ़ाते हुए कुछ अनोखा सीखा जाता था। लेकिन अब ये शो लोगों को सिर्फ चौंकाने का काम कर रहा है। सेट पर क्या-क्या होता है? कलाकारों के साथ कैसा बर्ताव होता है? अब तक ऐसे कई किस्से सामने आ चुके हैं। जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry), मोनिका भदौरिया (Monika Bhadoriya) और शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) जैसे एक्टर्स मेकर्स पर संगीन आरोप लगा चुके हैं।

दिलीप जोशी को लेकर शॉकिंग खुलासा

लेकिन क्या आप जानते हैं इनके अलावा भी सेट पर एक कलाकार के साथ बदसलूकी हुई थी। ये कोई साइड एक्टर नहीं बल्कि शो का सबसे जरूरी चेहरा है, जिसके बिना शो की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यहां बात हो रही है जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) की। दिलीप के बिना शो नहीं बन सकता। अगर उन्होंने शो छोड़ दिया तो हो सकता है कि मेकर्स को शो पर ताला लगाना पड़ जाए। इसके बावजूद दिलप के साथ सेट पर बुरा बर्ताव हो चुका है। बीते साल मोनिका भदौरिया ने खुलासा किया था कि सेट पर सोहिल रहमानी ने दिलीप पर कुर्सी फेंक कर मारी थी।

एक्टर की सेट पर भयंकर लड़ाई

उस दौरान भी उनका इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था। वहीं, अब जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में एक बार फिर उसी किस्से का जिक्र किया है और कंफर्म किया है कि वाकई सेट पर सोहिल रहमानी ने दिलीप जोशी पर कुर्सी फेंक दी थी। बता दें, इसके बाद दिलीप को गुस्सा आ गया था और उन्होंने धमकी दी थी कि अगर सोहिल शो में रहे तो वो शो छोड़ देंगे। ऐसे में सोहिल को सेट पर 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था। हालांकि, वो बाद में वापिस आ गए।

बाकी कलाकारों के साथ भी हुआ दुर्व्यवहार

बता दें, सोहिल रहमानी ने ऐसा बर्ताव सिर्फ और सिर्फ दिलीप जोशी के साथ नहीं किया है बल्कि बाकी एक्टर्स भी उनके खिलाफ बयान दे चुके हैं। मोनिका ने भी बताया था कि सोहिल रहमानी उनके साथ भी बुरा बर्ताव करते थे। उन्हें बात करने की तमीज नहीं है। एक्ट्रेस ने यहां तक की ये भी दावा किया कि उन्होंने सोहिल के खिलाफ सबूत भी रखे हुए हैं। वहीं, लोग तो ये सोचकर ही हैरान हैं कि जब दिलीप जोशी के साथ सेट पर ये सब हो सकता है तो बाकि कलाकारों को तो क्या ही झेलना पड़ता होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ