क्या Bigg Boss 19 में फिर से नजर आएंगे Shehbaz Badesha? वीडियो शेयर कर फैंस से कही दिल की बात

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सुर्खियों में छाया हुआ है। वहीं शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा की बिग बॉस में एंट्री पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इस पर शहबाज ने वीडियो शेयर कर क्या कहा है?

shehbaz badesha

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल बिग बॉस 19 की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। शहबाज बिग बॉस 19 के प्रीमियर पर स्टेज तक तो पहुंच गए लेकिन मृदुल तिवारी की वजह से वो घर में एंट्री नहीं कर पाए। शहबाज की जगह अब यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने ले ली है। वहीं इसके बाद चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गईं कि शहबाज वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में एंट्री कर सकते हैं। अब शहबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि क्या वो शो में नजर आ सकते हैं या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

शहबाज का वीडियो वायरल

शहबाज की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई, जिसमें वो बिग बॉस के सीक्रेट रूम में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। अब शहबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एंट्री पर चुप्पी तोड़ी है। शहबाज ने वीडियो में कहा कि मुझे सपोर्ट करने के लिए सभी का बेहद शुक्रिया। आप लोगों की दुआओं की वजह से ही मैं बिग बॉस के स्टेज तक पहुंच पाया और सलमान खान को गले लगा पाया। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

बिग बॉस पर क्या बोले शहबाज?

शहबाज ने सीक्रेट रूम वाली वायरल फोटो पर बात करते हुए कहा, ‘मैं किसी सीक्रेट रूम में नहीं बैठा हूं फिलहाल मैं अपने घर हूं। लेकिन जब भी मुझे बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिलेगा मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपको एंटरटेनमेंट जरूर मिलेगा। जब भी कभी भगवान मुझे अंदर जाने का मौके देंगे तो मैं आप सभी को बहुत ज्यादा प्राउड फील कराऊंगा।’

विज्ञापन

बिग बॉस में कौन-कौन?

शहबाज की अब इस वीडियो से मिले हिंट पर फैंस के बीच उनकी एंट्री को लेकर फिर से चर्चाएं बढ़ गई हैं। हालांकि अब आने वाले टाइम में ही पता चल पाएगा कि क्या शहबाज घर में जा पाते हैं या नहीं। सोशल मीडिया यूजर्स भी शहबाज को घर के अंदर देखना चाहते हैं। बता दें फिलहाल शो में 16 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। इनमें कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना, बसीर अली, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, अमाल मलिक, मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ