Bigg Boss के किन नियमों से बंधे होते हैं कंटेस्टेंट? न यहां आना आसान और न निकलना
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ चर्चाओं में बना हुआ है। वहीं शो में कंटेस्टेंट्स को बहुत से नियमों से बांधा जाता है। आज हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको तोड़ना कंटेस्टेंट्स को महंगा पड़ता है। चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से नियम हैं?
Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित शो है। शो में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े-बड़े सेलेब्स पार्टिसिपेट करते हैं। इस बार ये शो 24 अगस्त को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होने जा रहा है। अभी से ही 19वें सीजन को लेकर बज बना हुआ है। वहीं आज हम आपको शो के उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे कंटेस्टेंट्स बंधे रहते हैं। अगर इन नियमों का कंटेस्टेंट्स उल्लंघन करते हैं तो उन्हें बिग बॉस के घर से सीधा बाहर निकाल दिया जाता है। चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से नियम हैं?
कंटेस्टेंट्स को शो में हिंसा करने से मना किया जाता है। ये कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से जुबानी लड़ाई लड़ सकते हैं, लेकिन कोई भी सदस्य किसी दूसरे सदस्य पर हाथ नहीं उठा सकता। अगर किसी भी परिस्थिति में कोई हिंसा करता है तो उसे शो से डायरेक्टर बाहर निकाल दिया जाता है।
घर के बाहर से संपर्क खत्म
बिग बॉस के घर में आते ही सभी कंटेस्टेंट्स का बाहर की दुनिया से कॉन्टेक्ट टूट जाता है। उन्हें अपने रिश्तेदार या किसी भी फैमिली मेंबर की जानकारी नहीं होती है। वहीं अगर कोई कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड बनकर आता है तो उसको भी बाहर के बारे में डिस्कस करने से मना किया जाता है। इसके साथ ही शो में वीकेंड के वार में बॉलीवुड के कुछ गेस्ट्स भी शिरकत करते हैं तो वो भी कंटेस्टेंट्स को कुछ बाहरी सूचना नहीं देते हैं।
बिग बॉस के घर का एक अहम नियम है कि सभी कंटेस्टेंट्स को हिंदी में बात करना अनिवार्य होता है। हिंदी के अलावा कोई भी सदस्य किसी और भाषा में बात नहीं कर सकता। अगर कोई इंग्लिश भाषा में बात करता है तो उसे वॉर्निंग दी जाती है और अगर वो फिर भी नियम तोड़ता है तो बिग बॉस की तरफ से उसे सजा सुनाई जाती है।
विज्ञापन
हर टास्क में भाग लेना
सभी कंटेस्टेंट्स को हर टास्क में पार्टिसिपेट करना होता है। शो में हर वीक नए-नए टास्क होते हैं और इनमें भाग लेकर कंटेस्टेंट्स अपने लिए शो में सर्वाइव करने के तरीके ढूंढते हैं। वहीं अगर कोई कंटेस्टेंट टास्क करने से मना करता है तो उसे भी बिग बॉस सजा सुनाते हैं।
अपनी मर्जी से नहीं जा सकते बाहर
शो में आना जितना मुश्किल होता है उतना ही इस शो से जाना भी होता है। कोई भी सदस्य अपनी मर्जी से शो से बाहर नहीं जा सकता। शो में आने से पहले ही सभी कंटेस्टेंट्स से कॉन्ट्रेक्ट साइन कराया जाता है जिसमें साफ-साफ लिखा होता है अगर वो बीच में गेम छोड़कर घर से बाहर निकलना चाहते हैं तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। इसलिए बिना ऑडियंस वोट के और बिना बिग बॉस की इच्छा से कोई भी सदस्य बाहर नहीं जा सकता।