Bigg Boss 19 का ऑफर ठुकरा चुके ये 7 सेलेब्स, एक ने तो 6 करोड़ को मारी लात

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को अब तक कई सेलेब्स रिजेक्ट कर चुके हैं। इस लिस्ट में 7 सेलेब्स के नाम शामिल हैं। कुछ तो ऐलान कर चुके हैं कि वो कभी भी ये शो नहीं करेंगे।

Bigg Boss 19

'बिग बॉस सीजन 19' से ये 7 सेलेब्स कर चुके हैं किनारा। (Photo Credit- Social Media)

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए मेकर्स बड़े-बड़े सेलेब्स को अप्रोच कर चुके हैं। कुछ ने इस शो को करने में दिलचस्पी दिखाई है, तो कुछ इस ऑफर को बुरी तरह से ठुकरा चुके हैं। टीवी और बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने इस साल ‘बिग बॉस’ से किनारा किया है। कुछ तो खुलकर सोशल मीडिया पर भी साफ कर चुके हैं कि वो कभी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। एक ने तो 6 करोड़ ऑफर होने पर भी इस शो में शामिल होने से इनकार कर दिया है। चलिए जानते हैं ‘बिग बॉस सीजन 19’ के ऑफर को लात मरने वाले सेलेब्स कौन-कौन हैं?

विज्ञापन

मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर क्लियर किया था कि वो इस शो में शामिल नहीं होंगी। एक्ट्रेस ने रिस्पेक्ट के साथ सभी रूमर्स को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो ‘बिग बॉस’ नहीं कर रही हैं और न ही कभी करेंगी।

विज्ञापन

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी को कई साल से ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिल रहा है। इस सीजन के लिए भी मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया था। हालांकि, इस बार भी दिव्यांका ने ये ऑफर रिजेक्ट करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। आपको बता दें, मेकर्स ने एक साजिश रची थी और वो दिव्यांका को उनके एक्स बॉयफ्रेंड के साथ इस शो में दिखाना चाहते थे।

शरद मल्होत्रा

दिव्यांका त्रिपाठी की तरह उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा भी कई साल से ‘बिग बॉस’ का ऑफर रिजेक्ट कर रहे हैं। इस साल भी शरद मल्होत्रा ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा तो पब्लिक्ली बोल चुके हैं कि वो इस रियलिटी शो में नहीं जाना चाहते। शिल्पा और शमिता इस शो को कर चुकी हैं और उनके घर से 2 कंटेस्टेंट्स इस शो में काफी हैं।

एलनाज नौरोजी

एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी को ‘बिग बॉस सीजन 19’ में लाने के लिए मेकर्स ने उन्हें 6 करोड़ रुपये तक ऑफर किए थे। हालांकि, एक्ट्रेस अब टीवी नहीं बल्कि बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं और इस करण से उन्होंने इस शो के ऑफर को लात मार दी। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी फिल्म ‘मस्ती 4’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। एलनाज नौरोजी का स्केड्यूल फिलहाल काफी बिजी चल रहा है।

विज्ञापन

डेजी शाह

डेजी शाह भी सोशल मीडिया पर शो को लेकर सफाई दे चुकी हैं। डेजी का नाम ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए लगातार सामने आ रहा था। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा था कि वो रूमर्स पर रोक लगा रही हैं और वो ‘बिग बॉस’ नहीं करेंगी। सिर्फ इस सीजन नहीं, बल्कि डेजी ने कभी भी इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

रति पांडे

रति पांडे ने हाल ही में दिए मीडिया इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें कई बार ‘बिग बॉस’ ऑफर हो चुका है और उन्हें ये शो पसंद भी है। फिर भी एक्ट्रेस ने इस शो में पार्टिसिपेट करने से मना कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ