Bigg Boss 19 के किस कंटेस्टेंट्स के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, कौन टॉप, तो किसे मिली सबसे लास्ट में जगह?

Bigg Boss 19 Contestant Instagram Followers: पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ का इंतजार अब खत्म हो गया है। शो शुरू हो चुका है और इस बार के सीजन के कंटेस्टेंट्स भी खूब पॉपुलर हैं।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के किस कंटेस्टेंट के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स। image credit- instagram

Bigg Boss 19 Contestant Instagram Followers: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ शुरू हो चुका है। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। सलमान खान के शो में आने वाला हर कंटेस्टेंट्स अपना फैनबेस रखता है और पॉपुलर है। इस बीच अब शो के कंटेस्टेंट्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की भी चर्चा होने लगी है कि किस कंटेस्टेंट के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं? तो आइए जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर किसका फैनबेस सबसे तगड़ा है?

विज्ञापन

किसके-कितने फॉलोअर्स?

अवेज दरबार- 30.4M
अशनूर कौर- 9.7M
नगमा मिराजकर- 7.8M
नीलम गिरी- 4.9M
मृदुल तिवारी- 4.7M
अमाल मलिक- 4M
तान्या मित्तल- 2.5M
नतालिया जानोसजेक- 1.7M
बसीर अली- 1.2M
गौरव खन्ना- 1.1M
प्रणीत मोरे- 719K
अभिषेक बजाज- 397K
नेहल चुडासमा- 163K
कुनिका सदानंद- 112K
फरहाना भट्ट- 43.5K
जीशान कादरी- 40.6K

विज्ञापन

अवेज टॉप, तो लास्ट में कौन?

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स के फॉलोअर्स की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा फॉलोअर्स अवेज दरबार के हैं। अवेज दरबार को 30.4M लोग फॉलो करते हैं, तो जीशान कादरी को 40.6K लोग फॉलो करते हैं। जीशान कादरी शो के सबसे कम फॉलोअर्स वाले कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, सबका अपना फैनबेस है, जो उन्हें सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि बिग बॉस 19 में इन लोगों को कितना सपोर्ट मिलता है? साथ ही शो में कौन-सा कंटेस्टेंट अपनी क्या पॉजिशन बना पाता है? अब इसका पता भी समय के साथ ही चलेगा।

मृदुल तिवारी पर गिरी गाज

गौरतलब है कि सलमान खान का शो शुरू हो गया है। शो के पहले एपिसोड के प्रोमो में ही मेकर्स ने खेला भी कर दिया है और मृदुल तिवारी पहला टास्क हार गए। इस टास्क को हारने के बाद बतौर सजा के तौर पर मृदुल को बेडरूम के बाहर सोना पड़ा। आज शो का पहला एपिसोड आएगा, जिसमें देखा जाएगा कि किस-किसने मृदुल के खिलाफ पहले टास्क को लेकर वोटिंग की है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ