Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. घर के कैप्टन अभिषेक बजाज की सत्ता बदलने वाली है. अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस के घर में नए कैप्टन को लेकर चुनाव होने वाला है. वहीं अब कैप्टेंसी टास्क के दावेदारों का नाम भी सामने आ गया है. इस बार कैप्टन बनने की रेस में 2 या 3 नहीं, बल्कि 5 कंटेस्टेंट्स हैं. वहीं कैप्टेंसी टास्क में सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल चुडासमा अहम फैसला लेती नजर आएंगी. चलिए जानते हैं कैप्टन बनने की रेस में किन-किन सदस्यों का नाम शामिल है.
कैप्टन बनने की रेस में कौन-कौन?
बिग बॉस 19 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक इस बार कैप्टेंसी रेस में फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, अवेज दरबार, गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद हैं. इन पांचों के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा. टास्क में आखिर में इन पांच सदस्यों में से सिर्फ 2 कंटेस्टेंट्स ही रेस में बचेंगे, जिनका नाम है फरहाना और गौरव. वहीं अंतिम फैसला सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल चुडासमा के हाथों में जाएगा. नेहल ही डिसाइड करेंगी की किसे वो कैप्टन बनाना चाहती हैं.
नेहल लेंगी अहम फैसला
बता दें लेटेस्ट एपिसोड में हुए नॉमिनेशन टास्क में भी नेहल ने ही अंतिम फैसला लेकर ये डिसाइड किया था कि कौन-सी टीम नॉमिनेट होगी. टीम शहबाज और टीम प्रणित के बीच हुए नॉमिनेशन टास्क में नेहल ने टीम शहबाज को जीतकर पूरी टीम को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर दिया. दरअसल टीम शहबाज में नेहल के दोस्त बसरी और फरहाना थे, जिन्हें सेफ करते हुए नेहल ने टीम शहबाज को विनर घोषित कर दिया.
कौन-कौन नॉमिनेट?
‘बिग बॉस 19’ के घर से इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अवेज दरबार और नीलम गिरी शामिल हैं. पिछले हफ्ते जहां एक भी एविक्शन नहीं हुआ था, वहीं इस हफ्ते नॉमिनेटेड 6 सदस्यों में से किसी एक का पत्ता घर से कटता नजर आने वाला है. देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते घर से बेघर कौन होने वाला है.