Kumkum Bhagya की हसीना को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, Salman Khan के शो के लिए इन टीवी स्टार्स को किया गया अप्रोच

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर चर्चा बढ़ती ही जा रही है। जैसे-जैसे शो अपने प्रीमियर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो के लिए फैंस एक्साइटेड होते जा रहे हैं। इस बीच शो के लिए नए अप्रोच कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच कंटेस्टेंट्स। image credit- social media

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। शो को लेकर जबरदस्त बज बन रहा है और हर कोई शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शो को लेकर मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तलाश में हैं और अब तक तमाम लोगों को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इस बीच अब ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस को शो का ऑफर मिला है। उनके अलावा दो और टीवी स्टार ऐसे हैं, जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। आइए जानते हैं कि किसे-किसे सलमान खान के शो का ऑफर मिला है?

विज्ञापन

बिग बॉस 19 का ऑफर

बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा मशहूर टीवी एक्टर आमिर अली और ‘झनक’ फेम चांदनी शर्मा को कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।

विज्ञापन

ऑलमोस्ट कंफर्म कंस्टेंट

पोस्ट में आगे जानकारी दी गई है कि ‘चांदनी’ को लेकर कहा जा रहा है कि वो शो के लिए ऑलमोस्ट कंफर्म कंस्टेंट मानी जा रही है और बाकी दोनों से अभी मेकर्स बात कर रहे हैं। हालांकि, तीनों को लेकर ही मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। गौरतलब है कि बिग बॉस 19 की अप्रोच लिस्ट में अब तक 45-50 नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी कोई भी फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

बिग बॉस 19 का प्रीमियर

इसके अलावा अगर शो की बात करें तो सुनने में आया है कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर इस बार पहले जियोहॉटस्टार पर होगा और शो को पहले ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि शो का प्रीमियर टीवी से पहले ओटीटी पर होगा। इसके अलावा अगर शो के प्रीमियर की डेट की बात करें तो माना जा रहा है कि सलमान खान का शो 30 अगस्त से शुरू हो सकता है। अभी शो के शुरू होने को लेकर, प्रीमियर, कंटेस्टेंट्स और होस्ट को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ