Salman Khan ने 5 मुद्दों को छुआ तक नहीं, पिछले सप्ताह जो Bigg Boss 18 में छाए रहे

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार पर सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई। हालांकि कुछ मुद्दे ऐसे भी रहे जिन पर उन्होंने बात तक नहीं की।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: इन दिनों हर तरफ बिग बॉस 18 की चर्चा हो रही है। सलमान खान का यह शो पहले TRP से बाहर चल रहा था लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे यह दर्शकों का फुल अटेंशन ले रहा है। पूरे हफ्ते घरवालों के बीच खूब हंगामा और लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता है। घरवालों के इन झगड़ों पर उन्हें रियलिटी चेक देने के लिए सलमान खान वीकेंड का वार करते हैं। इस हफ्ते भी सलमान ने घरवालों की क्लास लगाई। हालांकि कुछ मुद्दे ऐसे रहे जिस पर उन्होंने घरवालों से बात तक नहीं की। दर्शक इंतजार करते रह गए कि वीकेंड का वार पर सलमान उन मुद्दों को उठाकर घरवालों की क्लास लगाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

टाइम गॉड का टास्क

पिछले हफ्ते जब बिग बॉस 18 में टाइम गॉड का टास्क हुआ तब शिल्पा शिरोडकर ने आखिरी वक्त पर नया रूल लागू कर दिया। उन्होंने ऐलान किया कि करणवीर या अविनाश में से जो रुकेगा वह टास्क से बाहर हो जाएगा। सलमान से टास्क को लेकर तो बात की लेकिन एक बार भी शिल्पा पर सवाल नहीं उठाया कि उन्होंने टास्क में नया रूल क्यों बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

ईशा का हंगामा

ईशा सिंह ने पूरे हफ्ते में काफी हंगामा किया। टाइम गॉड बनने के बाद जब घरवालों को राशन लेने के लिए एक टास्क दिया गया जिसमें सभी घरवालों को म्यूजिक बंद होते ही पहले कुर्सी पर बैठना था, तब संचालक ईशा ने करणवीर को साफ तौर पर गलत साबित करने की कोशिश की और कहा कि अविनाश पहले कुर्सी पर बैठने वाले थे जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ था। इसके अलावा भी टाइम गॉड के टास्क में ईशा ने करणवीर के कैरेक्टर को खराब करने की कोशिश करी थी। इस मुद्दे को भी बिग बॉस ने हाथ तक नहीं लगाया।

अविनाश का प्रपोजल

टाइम गॉड ईशा और अविनाश मिश्रा के बीच में जब राशन को लेकर हल्की बहस हुई तब अविनाश ने उन्हें अपने दिल की बात बताई। अविनाश ने नेशनल टीवी पर ईशा को प्रपोज किया और कहा कि उनके दिल में एक्ट्रेस के लिए फीलिंग्स हैं। हालांकि ईशा ने इस पर कहा कि वह सिर्फ दोस्त हैं। इस मुद्दे पर भी सलमान ने वीकेंड का वार में कोई बात नहीं की।

विज्ञापन

सारा की हरकत

सारा अरफीन खान और करणवीर मेहरा के बीच में भी पिछले हफ्ते काफी बहस देखने को मिली। राशन को लेकर जब चुम, श्रुतिका और करणवीर के बीच झगड़ा हुआ तब सारा उसमें कूद पड़ीं और करणवीर से लड़ पड़ीं। सारा ने करण पर गुस्से में पानी भी फेंका और उन्हें मां की गाली दी लेकिन सलमान ने एक बार भी सारा खान की क्लास नहीं लगाई।

विज्ञापन

चुम पर भी नहीं कोई बात

राशन को लेकर जब बिग बॉस 18 में चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन में बहस हुई और दोनों की दोस्ती में दरार आ गई तब दोनों ही काफी रोईं। चुम की तबीयत खराब थी। इसके बावजूद वो टूट गईं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने कहीं न कहीं श्रुतिका को सही ठहराया और चुम की हालत को लेकर एक बार भी बात नहीं की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ