Vivian Dsena ने रातों-रात बदला गेम, पत्नी से मिले इन 5 तानों का नॉमिनेशन में दिखा असर

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: विवियन डीसेना को वीकेंड का वार में पत्नी नौरन अली और सलमान खान से रियलिटी चेक मिला जिसका असर नॉमिनेशन टास्क में दिखाई दिया। आइए जानते हैं कि नौरन ने विवियन को क्या 5 ताने मारे?

bigg boss 18 vivian dsena nominated karanveer mehra and shilpa shirodkar after wife nouran aly advice

Bigg Boss 18 Vivian Dsena. File Photo

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: बिग बॉस 18 में रिश्तों के समीकरण बदलने शुरू हो गए हैं, जिससे दर्शकों को भी मजा आने लगा है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने विवियन डीसेना को रियलिटी चेक दिया। इसके अलावा विवियन की वाइफ नौरन अली भी अपने पति को सलाह देने पहुंची। नौरन ने विवियन की गेम पर सवाल उठाया और उन्हें दिखावटी रिश्तों से बाहर निकलकर सोलो प्ले करने की सलाह दी। उन्होंने विवियन को एक के बाद एक 5 ताने दिए जिसका असर आने वाले नॉमिनेशन टास्क में देखने को मिला है। विवियन ने वाइफ की सलाह को मानकर रातों-रात अपना गेम पलट लिया और करणवीर, शिल्पा को नॉमिनेट किया।

विज्ञापन

नौरन अली ने उठाए सवाल

बता दें कि वीकेंड का वार में विवियन डीसेना की वाइफ नौरन अली पहुंची। उन्होंने आते ही विवियन की वीक गेम पर सवाल उठाया। जब विवियन ने कहा कि उन्हें अब चीजों को रिलाइजेशन होने लगा है, जब नौरन ने कहा कि आपको एहसास होने में 10 हफ्ते लग गए। आप आवाज क्यों नहीं उठा रहे हो?

विज्ञापन


नौरन अली ने कहा कि विवियन इस वक्त विवियन नहीं लग रहे हैं। उन्होंने विवियन से पूछा कि क्या आपको इमेज खराब होने का डर है? अगर नहीं है तो फिर आवाज क्यों नहीं उठा रहे हो। नौरन ने यह भी कहा कि विवियन आपने मुझसे वादा किया था कि आप ट्रॉफी जीतकर घर आओगे लेकिन आज आप क्या कर रहे हो? उन्होंने अविनाश मिश्रा से दूर रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

सोलो खेलने की दी सलाह

नौरन अली ने अपने पति विवियन से पूछा कि क्या वह घर के बनाए रिश्तों को बाहर भी बनाकर रखेंगे? इस पर विवियन ने इनकार किया। इसके बाद नौरन ने कहा कि अगर ऐसा है तो आप रिश्ते बनाकर क्यों रख रहे हो? इसके अलावा उन्होंने विवियन को करणवीर मेहरा से दूर रहने की सलाह भी दी।

विज्ञापन

विवियन ने बदला अपना गेम

नौरन अली ने विवियन से कहा कि आपको अब गेम में जागने की जरूरत है। आप सारा, एडिन इन सब से बाहर निकलो। आप करण और शिल्पा को क्यों बीट नहीं कर रहे हैं? विवियन ने अपनी वाइफ की ही बात को माना जिसका असर नॉमिनेशन में दिखाई दिया। बता दें कि अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें विवियन डीसेना ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है। अब देखना होगा कि विवियन अपनी गेम को किस तरह से पलटते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ