7.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स हिला देगा दिमाग! आखिर तक नहीं सुलझ पाएगी पहेली

Prime Video Thriller Movie: बॉलीवुड की ऐसी फिल्में हैं जिनकी कहानी ऑडियंस को पसंद आई, लेकिन ये फिर भी अंडररेटेड मूवी बनकर रह गईं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका क्लाइमैक्स देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा.

kartik calling kartik movie

बॉलीवुड की अंडररेटेड फिल्म

Prime Video Thriller Movie: फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जिनकी कहानी अच्छी हैं, लेकिन इसके बाद भी ये अंडररेटेड रहीं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका क्लाइमैक्स देख आपका दिमाग हिल जाएगा. इस कहानी में एक से बढ़कर एक सस्पेंस सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म का सस्पेंस ऐसा है कि मूवी के आखिर तक भी पहेली नहीं सुलझ पाएगी. प्राइम वीडियो की इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.2 है. फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का नाम ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ की कहानी की शुरुआत कार्तिक नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है. कार्तिक एक शर्मीला और कम आत्मविश्वास वाला शख्स होता है जो मुंबई में कम सैलरी पर नौकरी कर रहा होता है. कार्तिक अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी परेशान होता है. वो खुद को अपने बड़े भाई की मौत का जिम्मेदार समझता है. वहीं कार्तिक का इलाज मनोचिकित्सक डॉ. श्वेता कपाड़िया कर रही होती हैं.

विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट

कार्तिक की लाइफ में चल रही परेशानियों के बीच उसकी लाइफ में प्यार की बहार भी आती है. कार्तिक को अपनी सहकर्मी शोनाली से प्यार हो जाता है लेकिन वो कह नहीं पाता. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कार्तिक को नौकरी से निकाल दिया जाता है और वो पूरी तरह टूट जाता है. इस दौरान उसके मन में आत्महत्या करने का ख्याल आने लगता है. तभी उसे एक रहस्यमय फोन कॉल आता है जिसकी आवाज भी कार्तिक की तरह ही होती है. अब कहानी में आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को Prime Video पर देखना होगा.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो कार्तिक के किरदार को फरहान अख्तर ने बखूबी निभाया है. वहीं शोनाली का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है. इनके साथ-साथ फिल्म में राम कपूर, शेफाली शाह, विवान भाटेना और विपिन शर्मा लीड रोल में हैं. विजय लालवानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और अंडररेटेड बनकर रह गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ