---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: फिर टाइम गॉड बना ये कंटेस्टेंट, नाम सुनकर लग सकता है झटका!

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 के नए टाइम गॉड का नाम रिवील हो गया है। एक बार फिर जिस कंटेस्टेंट ने यह मौका हासिल कर लिया है, उसका नाम सुनकर आप भी चौंक सकते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है। घरवाले भी दर्शकों को फुल मसाला देने से बिल्कुल नहीं चूक रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर टाइम गॉड का टास्क हुआ। इस टास्क में घरवालों ने टाइम गॉड बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन संचालक ईशा सिंह रहीं तो जाहिर है कि मर्जी भी उन्हीं की चलनी थी। टाइम गॉड का टास्क जीतने से एक बार फिर करणवीर मेहरा चूक गए। वहीं जो कंटेस्टेंट दोबारा टाइम गॉड बना है, वह रजत दलाल हैं।

घर में हुआ टाइम गॉड का टास्क

बता दें कि टाइम गॉड टास्क के लिए घर के गार्डन एरिया में एक स्पिन व्हील रखा गया था। संचालक ईशा सिंह को कहा गया कि वह उस व्हील को घुमाएंगी। जिस भी घरवाले का नाम ऐरो के सामने आएगा उसे टाइम गॉड बनने का मौका दिया जाएगा। टाइम गॉड का टास्क जीतने के लिए उस सदस्य को डॉमिनो ब्रिक्स से दीवार बनाने के लिए लिए कहा गया। वहीं जो सदस्य नहीं चाहते हैं कि वह टाइम गॉड बने तो उसे रेस से बाहर करने के लिए दीवार को गिराने के लिए कहा गया। जो बचाना चाहते हैं, उन्हें दीवार बचाने को कहा गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: क्या Chum से शादी करोगे? यामिनी के सवाल पर क्या बोले करणवीर

---विज्ञापन---

अविनाश मिश्रा हुए रेस से आउट

टास्क की शुरुआत में सबो पहले व्हील पर अविनाश मिश्रा का नाम आया। फैन पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टास्क को अविनाश हार जाते हैं। इसी के साथ टाइम गॉड की रेस से बाहर हो जाते हैं। इसके बाद रजत दलाल का नाम आता है और वह टास्क को जीत जाते हैं। इस तरह से रजत एक बार फिर घर के टाइम गॉड बन जाते हैं।

---विज्ञापन---

रजत और दिग्विजय में हुआ झगड़ा

बता दें कि टाइम गॉड बनने की रेस में शामिल दिग्विजय सिंह राठी भी पूरी कोशिश करते हैं कि वह टाइम गॉड फिर से बन सकें लेकिन रजत अपने ही भाई को जीतने नहीं देते हैं। वह दिग्विजय की दीवार को गिरा देते हैं। इस वजह से रजत और दिग्विजय के बीच काफी बहसबाजी शुरू हो जाती है। वहीं करणवीर जो पहले हफ्ते से टाइम गॉड बनने की कोशिश कर रहे हैं, उनके हाथ से एक बार फिर यह मौका छिन गया। वह सो कॉल्ड टाइम गॉड बनकर रह गए।

First published on: Dec 03, 2024 07:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola