Bigg Boss 18: क्या Chum से शादी करोगे? यामिनी के सवाल पर क्या बोले करणवीर

Bigg Boss 18 Update: करणवीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती बेहद खास है। जब यामिनी ने करणवीर से पूछा कि क्या वह करणवीर के साथ शादी करेंगे तो उनका जवाब हैरान करने वाला था।

Chum Darang And Karanveer Mehra

Chum Darang And Karanveer Mehra.

Bigg Boss 18 Update: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ में कुछ रिश्ते ऐसे देखने को मिल रहे हैं, जिनके लिए कहना गलत नहीं होगा कि चाहे कितना दम लगा लो लेकिन ये दोस्ती नहीं टूटेगी। ऐसा ही एक रिश्ता करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच में है। चुम अकेली ही हैं, जो करणवीर का हर हाल में साथ देती हैं। इन दिनों सारे घरवाले एक तरफ और करणवीर मेहरा एक तरफ हैं। दोनों का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है, इसका सबूत कई बार देखने को मिला है। हाल ही में जब करणवीर से पूछा गया कि क्या वह चुम से शादी करना चाहते हैं? इस पर उनका रिएक्शन थोड़ा चौंकाने वाला था।

बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट्स देने वाले फैन पेज Bigg Boss 24×7 ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में करणवीर, यामिनी, शिल्पा बातचीत कर रहे हैं, जबकि चाहत उनके साथ चुपचाप बैठी हैं। वहीं चुम किचन में काम कर रही हैं। यामिनी इस दौरान करणवीर से कहती हैं, ‘अब आप यहां से निकलोगे तो बोल सकोगे कि आप किसी भी लड़की को झेल सकते हो।’

यामिनी ने करणवीर से पूछा सवाल

यामिनी की बात पर करणवीर कहते हैं, ‘लड़कियां मुझे नहीं झेल सकती हैं।’ यामिनी कहती हैं, ‘चुम ने तो आपको झेल लिया है। अभी भी झेल रही है। आप चुम से शादी कर लो। वह बहुत अमेजिंग गर्ल है।’ इस पर शिल्पा कहती हैं, ‘दोस्ती और बीवी में बहुत फर्क होता है।’ यामिनी कहती हैं, ‘चुम परफेक्ट वाइफ मटेरियल है। उसे खाना बनाना आता है। सब कुछ आता है।’

यामिनी कहती हैं कि चुम का चेनर हेल्पफुल है और जब उनका मेकअप का सामान नीचे गिरा तो सिर्फ चुम उनकी मदद के लिए आई थीं। इस पर करणवीर कहते हैं कि वह चुम के लायक नहीं हैं। यामिनी कहती हैं, ‘अगर आप लायक नहीं हैं, तो बन जाइए क्योंकि वह महान लड़की है।’ यामिनी की इस बात पर हामी भरते हुए करणवीर कहते हैं, ‘ये तो सच है, जिससे भी चुम की शादी होगी वह बहुत खुशकिस्मत होगा।’

करणवीर ने क्या दिया जवाब

बता दें कि करणवीर मेहरा का यह जवाब उनके फैंस को थोड़ा हैरान करने वाला है। जाहिर है कि करण और चुम के बीच काफी गहरी दोस्ती है। चुम उनके लिए अपनी जिगरी दोस्त श्रुतिका तक से लड़ चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह शो जीतीं तो अपनी ट्रॉफी करणवीर को दे देंगी। फैंस भी कहीं न कहीं चाहते हैं कि करणवीर और चुम बिग बॉस के बाहर भी साथ रहे और शादी कर लें लेकिन करण ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल दोस्ती तक ही सीमित रहना चाहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ