Bigg Boss 18: करणवीर ने रजत को गिनाई मां की पावर, दलाल दूसरों से बोला- दो केस और सही...

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। प्रोमो में दिखाया जाएगा कि करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच में फिर से झगड़ा हुआ है।

Bigg Boss 18 Update

Bigg Boss 18 Update.

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े और पावर को लेकर तू तू-मैं मैं जारी है, जो दर्शकों का ध्यान भी खींच रहा है। तीन नई वाइल्ड कार्ड एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री के आने के बाद से घर का माहौल काफी हद तक बदल गया है लेकिन रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच झगड़े अभी भी जारी हैं। बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में रजत और करण आपस में फिर से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण अपनी मां की पावर दिखाते हुए नजर आए।

विज्ञापन

करण और रजत के बीच झगड़ा

फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच में फिर से जेल को लेकर तू तू-मैं मैं होती दिखाई दे रही है। प्रोमो की शुरुआत में करण, रजत से पूछते हैं, ‘जेल में कितने दिन था?’ इस पर रजत जवाब देते हैं, ‘मैं पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करता हूं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

करण ने गिनाई मां की पावर

रजत दलाल का यह जवाब करण को बर्दाश्त नहीं होता है। वह आगे कहते हैं, ‘जेल में इंसान तभी जाता है, कुछ सीखने के लिए।’ करण अपनी मां का जिक्र करते हुए आगे कहते हैं, ‘मैं तुझे थोड़ा सा अपना बैकग्राउंड देता हूं भाई। मेरी मां राजनीतिक के तौर पर काफी जुड़ी हुई हैं। दिल्ली में बहुत काम कर रही हैं। दिल्ली पुलिस को ट्रेनिंग दी थी कि औरतों और बच्चों से कैसे बात करनी है। इसलिए बता रहा हूं कि मेरा बैकग्राउंड कहां से है, मैं कहां से आ रहा हूं।’

विज्ञापन

रजत दलाल ने दिया जवाब

प्रोमो में करण आगे कहते हैं, ‘मेरा जो बजेगा वो औरत की इज्जत को लेकर, जब तू-तड़ाक से बात की जाएगी। इज्जत से बात करो। खासतौर पर तब जब सामने औरत हो।’ करण की बात सुनकर रजत भी भड़क उठते हैं। प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि रजत दिग्विजय से बात करते हुए कहते हैं, ‘कोई मुझे छेड़ेगा तो मैं चुप नहीं रहूंगा। दो केस लगेंगे तो सही… उस वक्त सबकी ली जाएगी। दब के बिल्कुल नहीं रहूंगा।’ रजत आगे कहते हैं, ‘तू तेरी पहचान बता रहा है, उसकी अगर यहां है, तो मेरी किसी और दूसरे हिसाब से यहां है।’

गौरतलब है कि इससे पहले भी करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच में काफी झगड़ा हुआ था। उस वक्त भी करण ने रजत से उनके जेल जाने को लेकर मुद्दा उठाया था। उस वक्त मामला यहीं पर दब गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में दोनों की फाइट कहां तक जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ