Twitter पर Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा हैशटैग यूज होने की आई लिस्ट

Bigg Boss 18 Twitter Trend: बिग बॉस 18 का फिनाले अब काफी करीब आ चुका है। ऐसे में ट्विटर पर किस कंटेस्टेंट ने धमाल मचाया हुआ है। आखिर किस एक कंटेस्टेंट की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Twitter Trend

Bigg Boss 18 Twitter Trend

Bigg Boss 18 Twitter Trend: बिग बॉस 18 का फिनाले अब काफी नजदीक आ गया है। शो को खत्म होने में अब बस 2 हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में अब शो जीतने की रेस भी तेज हो गई है। फिलहाल कशिश कपूर घर से बेघर हो गई हैं और ऐसी खबरे हैं अभी एक और एविक्शन होगा जिसके बाद टॉप 8 कंटेस्टेंट्स मिल जाएंगे। इसी बीच ट्विटर पर किस कटेंस्टेंट के हैशटैग का सबसे ज्यादा यूज हुआ है, उसकी एक लिस्ट भी आ गई है। चलिए आपको बताते हैं ट्टिटर पर ट्रेंड होने वाले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में।

विज्ञापन

करणवीर मेहरा ने रचा इतिहास

ट्विटर पर ट्रेंड होने के मामले में करणवीर मेहरा ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का रैंक हासिल कर लिया है। करणवीर मेहरा का हैशटैग 1.1 मिलियन बार यूज हो चुका है। इसका मतलब साफ है सबसे ज्यादा चर्चित हैशटैग करणवीर मेहरा का ही है। सबसे ज्यादा उन्हीं के बारे में बात सोशल मीडिया पर हो रही है।

विज्ञापन

करणवीर के बाद विवियन का नाम

ट्विटर पर सबसे ज्यादा हैशटैग यूज होने के मामले में करणवीर मेहरा के बाद विवियन डीसेना का नाम सामने आ रहा है। विवियन के बारे में 880.7K लोगों ने हैशटैग यूज किया है। विवियन भी इस बार के सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम करने के एक मजबूत दावेदार हैं।

विज्ञापन

विवियन के बाद अविनाश मिश्रा का नाम

विवियन के बाद इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा का नाम सामने आ रहा है। रजत दलाल की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में ट्विटर पर भी अविनाश के हैशटैग काफी भारी मात्रा में यूज हो रहे हैं। अविनाश के बारे में 383.6K हैशटैग का इस्तेमाल हुआ है।

लिस्ट में रजत और चाहत का नाम

इस मामले में टॉप 5 की लिस्ट में रजत दलाल और चाहत पांडे का नाम भी सामने आ रहा है। रजत दलाल के 303K हैशटैग यूज हुआ है जबकि चाहत पांडे के 298.2K हैशटैग अब तक यूज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ