Bigg Boss 18: फिनाले से पहले बदले Top 5, इन कंटेस्टेंट्स का कटा पत्ता

Bigg Boss 18 Popularity Ranking 13th Week: बिग बॉस 18 के 13वें हफ्ते के लिए पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आई है, जिसमें टॉप 5 में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।

bigg boss 18 top 5 popularity ranking vivian dsena karanveer mehra rajat dalal chahat pandey chum darang

Bigg Boss 18 Popularity Ranking. File Photo

Bigg Boss 18 Popularity Ranking 13th Week: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते का समय बचा है। 19 जनवरी को पता चल जाएगा कि शो की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी। 13वें हफ्ते में घर में सिर्फ 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। मजेदार बात यह है कि फिनाले से पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। यही नहीं जिन कंटेस्टेंट्स को मजबूत दावेदार माना जा रहा था, वह लिस्ट से ही बाहर आ गए हैं। 13वें हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर किस कंटेस्टेंट ने जगह बनाई है। इसके अलावा आखिरी नंबर पर किस कंटेस्टेंट का नाम है।

विज्ञापन

टॉप 5 लिस्ट में बड़ा उलटफेर

बिग बॉस 18 के 13वें हफ्ते के लिए पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आ गई है। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में जिस कंटेस्टेंट ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है, वह विवियन डीसेना हैं। इसका मतलब साफ है कि विवियन को जनता ने सबसे ज्यादा प्यार दिया है। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर करणवीर मेहरा हैं। विवियन ने करण को पॉपुलैरिटी के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

बिग बॉस 18 की पॉपुलैरिटी लिस्ट में तीसरे नंबर पर रजत दलाल ने अपनी जगह बनाई है। उनकी पॉपुलैरिटी में कोई नई बात नहीं है क्योंकि रजत को दर्शकों और फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। लिस्ट में चौथे नंबर पर चौंकाने वाला नाम है। चौथे नंबर पर जिस कंटेस्टेंट ने जगह बनाई है, वह चाहत पांडे हैं, जबकि पांचवें नंबर पर चुम दरांग ने अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा हुए बाहर

बता दें कि बिग बॉस 18 की पॉपुलैरिटी रैंकिंग ‘बिग बॉस खबरी’ पर बेस्ड है, जिसमें फेरबदल भी हो सकते हैं। इस लिस्ट में छठे नंबर पर अविनाश मिश्रा का नाम है, जो फैंस के लिए भी चौंकाने वाला हो सकता है। जाहिर है कि अविनाश मिश्रा को टॉप 5 का दावेदार माना जाता रहा है। उनके अलावा इस लिस्ट से श्रुतिका, ईशा सिंह और शिल्पा शिरोडकर भी बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ