Rajat Dalal पर भारी पड़ी Chum Darang, टॉप 5 पापुलैरिटी लिस्ट में बड़ा उलटफेर

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में अब नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं, चुम दरांग और चाहत पांडेय ने रजत दलाल को ऐसी पटखनी दी है कि उन्हें टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में कब, कौन क्या कर जाए कोई नहीं जानता। रिश्तों के समीकरण पल भर में बदल जाते हैं। रजत दलाल और चुम दरांग के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं कौन टॉप से बॉटम में पहुंच जाए ये भी अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है। गेम में रजत दलाल का अपना अलग ही समीकरण बनता नजर आ रहा है। वहीं अब एक लेटेस्ट पोल सामने आया है जिसमें चुम ने रजत को ऐसी पटखनी दी है कि उन्हें रास्ते से हटा दिया है।

विज्ञापन

टॉप 5 में शामिल हुई चुम दरांग

बिग बॉस 18 का वीकेंड का वार भी हो गया और तजिंदर बग्गा घर से बाहर हो गए हैं। अब घर में नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। बिग बॉस 18 का 10 वें हफ्ते का नया ट्रेंडिंग पोल सामने आ गया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां, चुम दरांग ने टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब ऐसा लग रहा है कि वो लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है।

विज्ञापन

टॉप 5 से बाहर हुए रजत दलाल

सोशल मीडिया पर एक पोल ट्रेंड कर रहा है। इसमें 5 लोगों के नाम टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडेय और चुम दरांग का नाम शामिल है। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि रजत दलाल तो पछाड़ते हुए चाहत और चुम ने बाजी मार ली है।

विज्ञापन

कौन बना नंबर वन

अरे यार हम ये शो में तो सुनते ही आ रहे हैं कि बिग बॉस 18 अब करणवीर शो बन गया है। लेकिन ट्रेंडिंग पोल ने भी ये बता दिया है कि न सिर्फ घर में बल्कि बाहर भी करणवीर के नाम का ही बोलबाला है। सोशल मीडिया पर जो पोल वायरल हो रहा है उसमें टॉप की लिस्ट में नंबर 1 पायदान पर करणवीर मेहरा का नाम ही है। ऐसे में कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं न कहीं ट्रॉफी की रेस में वो आगे निकल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ