Bigg Boss 18 के 'टॉप 5' कौन? Karanveer Mehra हुए पॉपुलेरिटी लिस्ट से बाहर

Bigg Boss 18 Top 5 Contestants: ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच पॉपुलेरिटी रैंकिंग के मामले में कौन आगे-कौन पीछे है, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Top 5 Popular Contestants: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो को फैंस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच अब शो का फिनाले भी नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स आखिर कौन होंगे। शो में काफी मजबूत खिलाड़ी लग रहे हैं और एक तगड़ा कॉम्पीटिशन भी देखने को मिलने वाला है। ओरमैक्स की पॉपुलेरिटी लिस्ट के हिसाब से इस हफ्ते शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स आखिर कौन है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

नंबर 5- श्रुतिका अर्जुन 

टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सबसे पहले नंबर 5 की बात करें को उसमें श्रुतिका अर्जुन का नाम सामने आ रहा है। श्रुतिका शो में पहले दिन से काफी एंटरटेन करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी फैन-फॉलोइंग तो इतनी नहीं है लेकिन उनका गेम में योगदान देखने हुए फैंस ने उन्हें इस लिस्ट में नंबर 5 पर ला खड़ा किया है।

विज्ञापन

नंबर 4- अविनाश मिश्रा

अविनाश मिश्रा को आप पसंद कर सकते हैं, ना पसंद कर सकते हैं लेकिन इग्नोन नहीं कर सकते। अविनाश ने पहले दिन से ही शो में अपना पूरा इन्वोल्वमेंट दिखाया है। उन्होंने कभी भी शो में लाइमलाइट नहीं छोड़ी है, फिर चाहे उनकी दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ होने वाली लड़ाइयां हों या फिर ईशा-एलिस के साथ उनकी दोस्ती हो। फैंस को अविनाश ने किसी ना किसी तरीके से काफी इंप्रेस किया है।

विज्ञापन

नंबर 3- शिल्पा शिरोडकर 

अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर घर से अंदर सबसे एक्सपीरियंस कंटेस्टेंट हैं। उनका योगदान भी शो में पहले दिन से ही दिख रहा है। हाल ही में शिल्पा को उनके गेम प्लान की वजह से सलमान की ओर से एक्सपोज भी किया गया है। शिल्पा का पहले दिन से विवियन और करणवीर मेहरा के बीच का ट्रैक बनाना, उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ है।

नंबप 2- रजत दलाल

टॉप 5 की लिस्ट पर नंबर 2 पर रजत दलाल का नाम सामने आ रहा है। रजत दलाल ने पूरे घर को सिर पर उठाकर रखा हुआ है। वो अपनी बात खुलकर रखते हैं। उन्होंने पहले दिन से ही हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। इसी वजह से फैंस के बीच रजत दलाल काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन

नंबर 1- विवियन डीसेना

पहले दिन से ही शो के लाडले विवियन डीसेना को शो के फिनाले में बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विवियन की जगह को पहले से ही शो के फिनाले में पक्की है। विवियन की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक होने वाले लगभग हर पोल्स में वो पहले नंबर पर ही आ रहे हैं। इस लिस्ट में भी विवियन का नाम नंबर 1 पर है जो शो जीतने के सबसे बड़े दावेदार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ