Aishwarya Rai के साथ वायरल तस्वीर में शख्स कौन? Abhishek संग तलाक रूमर्स के बीच काम पर लौटीं एक्ट्रेस

Aishwarya Rai Selfie With Make up Artist: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ डिवोर्स रूमर्स के बीच ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं।

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Selfie With Make up Artist: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कुछ महीनों से तलाक की अफवाहों के कारण मीडिया में छाई हुई हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो एक शख्स के साथ नजर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं ये शख्स और एक्ट्रेस को लेकर क्या नया अपडेट आ रहा है।

विज्ञापन

ऐश्वर्या की मेकअप आर्टिस्ट के साथ तस्वीर वायरल

दरअसल शनिवार को एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट के सेट से एक सेल्फी पोस्ट हुई, जिससे उनके फैंस में हलचल मच गई है। इस फोटो में ऐश्वर्या अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ मुस्कुराती हुई नजर आईं। फोटो में सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के साथ ऐश्वर्या ने पोज दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा , ‘काम पर एक प्यारा दिन’। इस फोटो के वायरल होते ही अब ऐश्वर्या के नए प्रोजेक्ट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है, जिसके बाद उनके फैंस और मीडिया में तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं।

विज्ञापन

ऐश्वर्या के फैंस हुए एक्साइटेड

हालांकि सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या ने किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि किसी विज्ञापन के लिए शूटिंग की है। बावजूद इसके उनके फैंस काफी खुश हैं। एक फैन ने पोस्ट पर चौंकते हुए लिखा, ‘क्या ये किसी फिल्म के लिए है?’ तो दूसरे ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान! मैं खुश हूं, चलो क्वीन आ गई!’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘क्वीन वापस आ गई हैं, ऐश्वर्या राय अपने काम पर वापस आ गई हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

खास बात ये है कि तस्वीर ऐश्वर्या के निजी जीवन को लेकर चल रही अफवाहों के बीच आई है, खासकर उनके और उनके पति अभिषेक बच्चन के रिश्तों में दरार की खबरों के बीच। ऐश्वर्या के एक हालिया इवेंट में उन्हें ‘ऐश्वर्या राय’ के नाम से ही संबोधित किया गया था, जबकि उनके पूरे नाम में ‘बच्चन’ सरनेम का यूज भी होता है।

ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या को पिछली बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों और आलोचकों दोनों से ही तारीफें मिली थीं। फिल्म में उनकी भूमिका को भी काफी सराहा गया था। इसके बाद पिछले महीने ऐसी खबरें थीं कि ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ मणिरत्नम की एक नई फिल्म में नजर आ सकते हैं, लेकिन अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ