Bigg Boss 18: टाइम गॉड Shrutika के 5 'दुश्मन' कौन? करेंगी बड़ा उलटफेर!

Time God Shrutika Arjun: ‘बिग बॉस 18’ में टाइम गॉड बनते ही श्रुतिका अर्जुन अब अपने 5 दुश्मनों से बदला ले सकती हैं। वो अब बाजी को पलटकर गेम में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं।

Time God Shrutika Arjun

Time God Shrutika Arjun

Time God Shrutika Arjun: ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में घर को नई टास्क गॉड के तौर पर श्रुतिका अर्जुन मिल गईं। श्रुतिका को टाइम गॉड बनाने में ए़डिन रोज और कशिश कपूर का बड़ा हाथ था, क्योंकि दोनों ने ही श्रुतिका को सपोर्ट किया। सबसे ज्यादा फल श्रुतिका की टोकरी में एडिन ने ही लाकर भरे। अब जब श्रुतिका टाइम गॉड बन गई हैं, ऐसे में उन्हें अपने दुश्मनों से बदला लेने का बड़ा मौका मिल गया। चलिए आपको बताते हैं श्रुतिका के 5 दुश्मन जिनसे वो बदला ले सकती हैं।

विज्ञापन

विवियन डीसेना 

सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता है विवियन डीसेना का, जो पहले दिन से ही श्रुतिका के खिलाफ हैं। विवियन की गेम को वक्त वक्त पर श्रुतिका एक्सपोज करते हुए आई हैं। इसके अलावा वो और चाहत पांडे ही हैं जो खुलकर विवियन से उनके एक्शन को लेकर सवाल करती हैं। इसलिए टॉइम गॉड बनते ही श्रुतिका सबसे पहला बदला लेना चाहेंगी विवियन से।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा

विवियन के बाद अगर कोई श्रुतिका का सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो हैं अविनाश मिश्रा। अविनाश से भी श्रुतिका का छत्तीस का आंकड़ा है, ऐसे में श्रुतिका चाहेंगी कि वो अविनाश को भी मौका मिलते ही नॉमिनेट कर दें।

विज्ञापन

कशिश कपूर 

कशिश कपूर ने श्रुतिका को टाइम गॉड बनने में मदद की है, उन्होंने श्रुतिका को फल देकर उन्हें सपोर्ट किया है लेकिन फिर भी कशिश के साथ श्रुतिका की बिल्कुल भी बनती नहीं है। ऐसे में श्रुतिका चाहेंगी कि वो कहीं ना कहीं कशिश की गेम भी खराब कर दें और मौका मिलते ही उन्हें नॉमिनेट कर दें।

करणवीर मेहरा

श्रुतिका भले ही अपनी दोस्त चुम की वजह से करणवीर मेहरा के ग्रुप में हों लेकिन उनकी करणवीर के साथ बिल्कुल बनती नहीं है। करणवीर के फैसले और उनकी बातें श्रुतिका को बिल्कुल समझ में नहीं आतीं। ऐसे में करणवीर मेहरा को भी मौका मिलते ही श्रुतिका अपने रास्ते से हटा सकती हैं।

विज्ञापन

यामिनी मल्होत्रा

यामिनी मल्होत्रा के साथ श्रुतिका की बिल्कुल भी बात नहीं होती हैं, साथ ही उनके साथ कुछ खास दोस्ती नहीं है। इसके विपरीत यामिनी की बहुत बार श्रुतिका से लड़ाई हो चुकी है। सीधी सी बात ये है कि श्रुतिका को अगर मौका मिलेगा तो वो यामिनी से भी बदला ले सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ