---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 के फिनाले वीक में सबसे बड़ा ‘खेला’, ‘लाडला’ नहीं BB King बन गया ये कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 18 BB King Contest: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को है, जहां शो का विजेता मिल जाएगा। उससे पहले बीबी किंग के कॉन्टेस्ट में 'लाडला' नही बल्कि कोई और विजेता बन गया है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 BB King Contest: बिग बॉस 18 का विजेता 19 जनवरी को मिल जाएगा। शो का विनर आखिर कौन होगा, हर कोई यही कयास लगा रहा है। इससे पहले फिनाले वीक में बीबी किंग के कॉन्टेस्ट को कौन जीता है, ये भी पता चल चुका है। इस बार ना तो शो के लाडले को ये खिताब मिला है और ना ही करणवीर मेहरा। चलिए आपको बताते हैं फिनाले से महज 4 दिन पहले कौन बना है फिनाले वीक का किंग।

रजत दलाल बन गए बीबी किंग 

रजत दलाल ने बीबी किंग के खिताब को अपने नाम कर लिया है। बीबी किंग के कॉन्टेस्ट को उन्होंने जीतकर करणवीर मेहरा को पछाड़ दिया है। पिछले हफ्ते जहां करणवीर मेहरा ने ये टैग हासिल किया था, वहीं इस बार रजत दलाल बन गए हैं किंग। शो के लाडले विवियन डीसेना तो काफी पीछे रह गए हैं। हालांकि शो की ट्रॉफी कौन जीतेगा, ये अब भी सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

---विज्ञापन---

शिल्पा शिरोडकर का सफर हुआ खत्म!

फिनाले से पहले मिड वीक एविक्शन देखने को मिला और शिल्पा शिरोडकर को घर से बेघर कर दिया गया। शिल्पा को सबसे ज्यादा कम वोट्स मिले थे और उनका एविक्शन पहले से ही तय माना जा रहा था। शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं जिसमें करणवीर मेहरा, रजत दलाल, चुम दरांग, ईशा सिंह, अविनाश और विवियन का नाम शामिल है। इन्हीं में से कोई एक बिग बॉस का विजेता बन जाएगा।

---विज्ञापन---

मीडिया ने कंटेस्टेंट्स को दिया रिएलिटी चेक

इससे पहले शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमें कई कंटेस्टेंट्स के बर्ताव और गेम को लेकर सवाल उठाया गया। ईशा सिंह, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा को सबसे ज्यादा ग्रिल किया गया। ईशा सिंह को तो शो की वैंप तक कह दिया गया। वहीं अविनाश और रजत के ओवरकॉन्फिडेंस पर सवाल उठाया गया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले हो गया बड़ा ‘खेला’, लाडला नहीं BB King बन गया ये कंटेस्टेंट!

First published on: Jan 15, 2025 02:15 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola