Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ का टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है। जबसे टीजर वीडियो सामने आया है फैंस को प्रोमो का इंतजार हो रहा है। अब सलमान खान के शो का प्रोमो कब आएगा उसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। जल्द ही आपको इस शो का प्रोमो देखने का मौका मिलेगा। वैसे भी सलमान खान (Salman Khan) काफी दिन पहले ही इसकी शूटिंग कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें वो चोटिल हालत में भी काम करते हुए दिखे थे।
कब आएगा बिग बॉस का प्रोमो?
वहीं, पसलियां टूटने के बावजूद जब सलमान ने प्रोमो शूट कर लिया है तो जल्द ही ये शेयर भी कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो जल्द ही आने वाला है। कहा जा रहा है कि इस वीकेंड पर मेकर्स फैंस के लिए शो का प्रोमो जारी कर देंगे। हालांकि, अभी तक प्रोमो जारी करने की एग्जैक्ट डेट सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक प्रोमो वीडियो आउट हो जाएगा।
करण जौहर कब लेकर आएंगे अपना शो?
दूसरी तरफ ऐसा लग रहा है कि सलमान खान के शो से करण जौहर (Karan Johar) डर गए हैं। अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये भी बता देते हैं। बता दें, जल्द ही करण जौहर का एक शो आने वाला है। इस शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) चर्चा में है। इसमें शामिल होने वाले 14 कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो चुके हैं। वहीं, इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है 14 दिन तक इसका शूट चलेगा।
सलमान से क्यों डरे करण जौहर?
हालांकि, 14 दिन में शूटिंग खत्म होने के बावजूद ये शो अगले साल ऑन एयर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि ‘द ट्रेटर्स’ जनवरी साल 2025 में शुरू होगा। यानी जब तक सलमान का शो या तो खत्म हो चुका होगा या फिर अपने अंतिम पड़ाव पर होगा। जिसके कारण करण जौहर के शो को कोई खास कम्पटीशन नहीं मिलेगा। लगता है अगले साल शो को ऑन एयर करने का मकसद सलमान खान और उनके शो से मिलने वाली टक्कर ही है।