Bigg Boss 18 के 5 कंटेस्टेंट जो झूठ के दम पर टिके, एक तो सलमान के निशाने पर

Bigg Boss 18 Lies Contestant: बिग बॉस 18 का जबरदस्त हाइप बना हुआ है। इसमें हर कोई अब अपना असली रंग दिखा रहा है तो कुछ ऐसे भी हैं जो झूठ के दम पर घर में टिके हुए हैं…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Lies Contestant: ‘बिग बॉस 18‘ (Bigg Boss 18) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। सभी कंटेस्टेंट अब अपने असली रूप में आ गए हैं और खुलकर गेम खेल रहे हैं। कुछ तो अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो दूसरों के कंधे पर बंदूक रख कर चला रहे हैं। इस बार कंटेस्टेंट के लिए एक अच्छी खबर ये रही कि इविक्शन नहीं हुआ, हालांकि वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) का सफर कुछ ही दिनों में खत्म हो गया। वहीं बीते दिन नॉमिनेट कंटेस्टेंट के सिर पर एक बार फिर से बेघर होने की तलवार लटक गई है। लेकिन आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं जो झूठ के दम पर घर में टिके हैं और एक तो सीधे सलमान खान के निशाने पर है। चलिए जान लेते हैं उनके नाम…

विज्ञापन

रजत दलाल

सबसे पहला नाम आता है रजत दलाल का को घर में झूठ के दम पर ही हैं। वो अक्सर यही कहते हैं कि मैं अपने दम पर आगे बढ़ रहा हूं, और खेल रहा हूं। लेकिन वो कभी करणवीर के साथ नजर आता है तो कभी दिग्विजय के संग। अब तो चाहत पांडेय और रजत की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

शिल्पा शिरोडकर

अगला नाम आता है शिल्पा शिरोडकर का जो झूठ का पल्लू पकड़कर गेम में आगे बढ़ रही हैं। वो अक्सर दो नाव पर सवार रहती हैं। कभी कहती हैं कि विवियन डीसेना उनका लाडला है तो कभी कहती हैं कि करणवीर मेहरा उनका लाडला है। लेकिन जब साथ देने की बात आती है तो मुकर जाती हैं। एक्ट्रेस ने वीकेंड का वार में भी कहा है कि वो घर में अकेली हैं।

विज्ञापन

सारा अरफीन खान

सारा अरफीन खान ने तो शुरुआत से ही झूठ का ही रास्ता पकड़ा हुआ है। अगर ये कहा जाए कि वो घर में किसी की सगी नहीं हैं तो कुछ गलत नहीं होगा। अक तरफ वो बोलती हैं कि गेम में वो अकेले ही आगे बढ़ रही हैं, दूसरी तरफ तजिंदर बग्गा के साथ फुल ऑन लाइमलाइट बटोरने में सबसे आगे रहती हैं।

विज्ञापन

यामिनी मल्होत्रा

वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली यामिनी मल्होत्रा भी इसी लिस्ट में हैं जो अकेले खेलने के नाम पर विक्टम कार्ड खेलती हैं। आपने देखा होगा कि यामिनी विवियन और अविनाश की तारीफ करती रही हैं, लेकिन जब एलिमिनेशन टास्क में अविनाश को छोड़ अन्य किसी ने भी उनकी तस्वीर नहीं लगाई तो उनका दिल टूट गया और रोते हुए बोलीं की वो अकेले गेम खेल रही हैं।

विज्ञापन

श्रुतिका अर्जुन

क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली श्रुतिका अर्जुन भी उसी लिस्ट में है जो अकेले ही गेम प्ले कर रही हैं। अब देख लीजिए न पहले शिल्पा शिरोडकर के साथ नजर आती थीं, फिर विवियन के ग्रुप में शामिल हो गईं। उसके बाद चुम दरांग संग दोस्ती कर ली और जब निभाने की बारी आई तो उसे अकेले ही छोड़ दिया। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार कहा है कि वो अकेले ही गेम खेल रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ