Bigg Boss 18: मम्मी के आते ही चाहत पांडे के बदले तेवर, रजत से बोलीं- शो छोड़ने को तैयार हूं

Chahat Pandey Warn Rajat Dalal: चाहत पांडे ने रजत दलाल को वॉर्निंग देते हुए शो छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर वह आज या कल में शो से बाहर हो गईं तो उन्हें फर्क नहीं पड़ेगा।

bigg boss 18 family week chahat pandey warning rajat dalal said ready to evict

Chahat Pandey And Rajat Dalal. File Photo

विज्ञापन

Chahat Pandey Warn Rajat Dalal: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। फिनाले के करीब आते ही घरवालों ने अपने गेम और समीकरण बदलने शुरू कर दिए हैं। वहीं फैमिली वीक में घरवालों के आने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में चाहत पांडे की मां भावना पांडे पहुंची। उन्होंने आते ही अविनाश पांडे और रजत दलाल पर अपनी भड़ास निकाली। वहीं बेटी चाहत को दोनों से दूर रहने और बात नहीं करने की हिदायत दी। मां के आने के बाद चाहत के तेवर भी काफी बदले हुए दिखाई दिए। अब उन्होंने रजत को वॉर्निंग देते हुए यह तक कह दिया कि वो शो से जाने के लिए तैयार हैं।

रजत दलाल की लगाई थी क्लास

बिग बॉस 18 के आने बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि चाहत पांडे की मां भावना पांडे ने अविनाश मिश्रा को लड़कीबाज कहते हुए काफी लताड़ा था। इसके अलावा रजत दलाल की काफी क्लास लगाई थी। उनके गुस्से से सभी घरवाले भी हैरान थे। यह बात अलग है कि समीकरण बनाने में माहिर रजत दलाल ने चाहत की मां को अपनी बातों में ले लिया और उनकी नाराजगी को दूर भगा दिया।

विज्ञापन

चाहत ने रजत को दी वॉर्निंग

बिग बॉस 18 के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि चाहत पांडे अपनी मां और कशिश कपूर के साथ गार्डन एरिया में बैठी होती हैं तभी वहां रजत दलाल आ जाते हैं। इस दौरान चाहत अलग ही तेवर में रजत से कहती हैं कि उनकी मां ने जो कुछ घरवालों से कहा था उसे वह दूसरों से बिल्कुल शेयर नहीं करें।

विज्ञापन

शो छोड़ने के लिए तैयार चाहत

रजत को वॉर्निंग देते हुए चाहत कहती हैं, ‘मेरी मम्मी ने कल अविनाश और तुमसे जो कुछ कहा था अगर तुमने अन्य घरवालों के साथ चुगली की या विवाद बनाने की कोशिश की तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।’ चाहते आगे कहती हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह आज शो से बाहर हो जाएं या फिर उन्हें कल शो से बाहर कर दिया जाए। वह बेघर होने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

मां ने भी कही थी ये बात

बता दें कि बीते एपिसोड में चाहत की मां भावना पांडे ने अपनी बेटी से कहा था कि उनके पास पैसों की कमी नहीं है। पैसों के लिए वह बेटी के कैरेक्टर के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगी। उन्होंने चाहत से यह तक कह दिया था कि वह उनके साथ ही शो से बाहर चलें। ट्रॉफी जीतने की कोई जरूरत नहीं है। अब चाहत भी अपनी मां के सुर में बोलती हुई नजर आई हैं। देखना होगा कि उनका यह बेबाक तेवर उन्हें शो में कितने आगे तक ले जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ