Bigg Boss 18: Chahat Pandey की मां की 5 खूबियां, कंटेस्टेंट होतीं तो ट्रॉफी जीत जातीं

Chahat Pandey Mother Bhavna Pandey: चाहत पांडे की मां भावना पांडे बिग बॉस 18 फैमिली वीक का हिस्सा बनीं। इस दौरान उनकी 5 खूबियां देखने को मिली जिसके बाद कहना गलत नहीं होगा कि वो कंटेस्टेंट होती तो शो जीत सकती थीं।

bigg boss 18 family week chahat pandey mother bhavana pandey win torphy know how

Chahat Pandey Mother Bhavna Pandey. File Photo

Chahat Pandey Mother Bhavna Pandey: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते फैमिली वीक देखने को मिल रहा है। पहले दिन घर में मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने एंट्री ली। वहीं आज दूसरे दिन पर अन्य बचे हुए कंटेस्टेंट्स की फैमिली उनसे मिलने के लिए बिग बॉस हाउस में एंट्री लेगी। बीते एपिसोड में सबसे पहले चाहत पांडे की मां भावना पांडे घर में आईं। हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने घर में आने के बाद सबसे पहले अविनाश मिश्रा की जमकर क्लास लगाई। साथ ही बिग बॉस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उसके बाद वह अपनी बेटी चाहत से मिलीं।

विज्ञापन

चाहत की मां ने अपने जिस बेबाक अंदाज को दिखाया उससे कहना गलत नहीं होगा कि वो कंटेस्टेंट होती तो शो जीत सकती थीं। आज हम आपको उनकी 5 खूबियां बताएंगे।

विज्ञापन

चाहत की मम्मी का बेबाक अंदाज

चाहत पांडे की मां ने बिग बॉस 18 के फैमिली वीक में अपना बेबाक अंदाज दिखाया और अविनाश मिश्रा की क्लास लगाई। अपनी बेबाकी से उन्होंने बिग बॉस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया और डरी नहीं।

विज्ञापन

मास्टरमांइड भी हैं भावना

चाहत पांडे की मां को मास्टरमाइंड कहना गलत नहीं होगा। बेटी से ज्यादा वह अच्छी तरह से गेम को समझती दिखाई दीं। तभी तो उन्होंने बेटी से कहा कि उनके साथ घर चलें और शो छोड़ दें। दरअसल, भावना जानती हैं कि ऐसा होना संभव नहीं लेकिन फैंस के दिल में वह और उनकी बेटी जरूर अपनी जगह बना लेंगी।

विज्ञापन

शायराना अंदाज भी दिखाया

चाहत पांडे की मां सिर्फ सच्चाई की मूर्ति नहीं हैं बल्कि उनके अंदर शायरी का टैलेंट भी बखूबी भरा हुआ है। करणवीर मेहरा के साथ उन्होंने जो काफिया मिलाया उसे देख घरवाले भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

ग्रुप बनाने में भी माहिर

चाहत पांडे शुरुआत से कहती आई हैं कि वह शो में सोलो खेल रही हैं। शायद इसलिए वह फिनाले तक आ गईं लेकिन रिश्ते नहीं कमा सकीं। हालांकि उनकी मां भावना पांडे ग्रुप बनाना बखूबी जानती हैं। कशिश, करणवीर, शिल्पा, चुम और विवियन तक को उन्होंने कुछ देर में अपने ग्रुप का हिस्सा बना लिया।

पसंदीदा भी हैं चाहत की मां

इसके अलावा चाहत पांडे की मां फैंस की पसंदीदा भी हैं। तभी तो फैंस उनकी बेबाकी की तारीफ करते नहीं थक रहे। अगर भावना पांडे बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट होती तो अपनी पांच खूबियों की बदौलत ट्रॉफी जीत सकती थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ