Eisha Singh Rumoured Boyfriend Entry in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले हुए मिड वीक एविक्शन में शिल्पा शिरोडकर का सफर खत्म हो गया। उनके एविक्शन ने हर किसी को काफी इमोशनल कर दिया। अब बिग बॉस 18 में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं, जिनके लिए अब घर में एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जाएगी। जी हां, एक बार फिर मीडिया के सवालों का वार कंटेस्टेंट्स पर होगा लेकिन इस बार उन सवालों का जवाब खुद कंटेस्टेंट्स नहीं बल्कि उनके सपोर्टर्स देंगे। सभी कंटेस्टेंट के लिए सेलेब्रिटी सपोर्टर आएंगे और अपने-अपने करीबी दोस्त या कंटेस्टेंट को मीडिया के सामने डिफेंड करेंगे।
ईशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की एंट्री
बसे पहले ईशा सिंह के लिए वो शख्स आएंगे, जिसका पूरे सीजन काफी बार नाम लिया गया है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। शालीन भनोट, जिन्हें ईशा का रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी कहा जाता है, हालांकि वो खुद को ईशा का करीबी दोस्त कहते हैं लेकिन पूरे सीजन उनके नाम से ईशा को काफी टीज किया गया है। शालीन ईशा के लिए मीडिया के सवालों का जवाब देंगे और उन्हें डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।
विवियन-करणवीर के लिए कौन आएगा?
शो के लाडले विवियन डीसेना को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 14 की विनर और उनकी खास दोस्त रुबीना दिलैक एंट्री कर सकती हैं, अगर रुबीना नहीं आ पातीं तो विवियन को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी भी आ सकते हैं। वहीं करणवीर मेहरा के लिए एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी आएंगी जो कुछ समय पहले भी वीकेंड का वार पर आई थीं और विवियन को रिएलिटी चेक देकर गई थीं।
रजत दलाल के लिए आएंगे एल्विश यादव
वहीं रजत दलाल के लिए उनके खास दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव आ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एल्विश फिनाले वाले दिन भी अपने नए शो लाफ्टर शेफ्स 2 को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 18 में पहुंचेंगे। लेकिन साथ ही वो रजत दलाल पर लगे मीडिया के आरोपों का भी जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें: Shilpa के बेघर होने पर फूट-फूटकर रोए Vivian-Karanveer, Chum की आंखों से भी निकले आंसू
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
8 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
10 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
14 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
16 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines