Bigg Boss 18 में Alice Kaushik को छोड़ इस कंटेस्टेंट को पसंद करते हैं बॉयफ्रेंड Kanwar Dhillon, किया खुलासा

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Boyfriend Kanwar Dhillon Interview: ‘बिग बॉस 18’ में गर्लफ्रेंड एलिस कौशिक नहीं बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों को दूसरा कंटेस्टेंट सबसे अच्छा लगता है। कंवर ने इंटरव्यू में बात करते हुए किसे बताया सबसे स्मार्ट प्लेयर, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Boyfriend Kanwar Dhillon Interview

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Boyfriend Kanwar Dhillon Interview

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Boyfriend Kanwar Dhillon Interview: ‘बिग बॉस 18′ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में एक के बाद एक ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शो में करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। करणवीर मेहरा ने अविनाश मिश्रा को लेकर एक ऐसी बात बोल दी थी जिससे अविनाश का पारा हाई हो गया और उन्होंने करणवीर को गाली तक दे दी थी। इसी मामले पर अब एलिस कौशिक के बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों ने रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू में कंवर ने बताया कि अब तक शो में उन्हें कौन सा कंटेस्टेंट सबसे अच्छा लग रहा है। हैरानी की बात ये है कि बॉयफ्रेंड कंवर ने एलिस कौशिश का नाम नहीं लिया है।

विज्ञापन

करणवीर मेहरा को बताया फेवरेट कंटेस्टेंट

‘टेलीचक्कर’ को दिए इंटरव्यू में कंवर ने बताया कि उन्हें करणवीर मेहरा शो में काफी पसंद आ रहे हैं। करणवीर का सेंस ऑफ ह्यूमर उन्हें काफी अच्छा लगता है। कंवर ने कहा कि करणवीर ने भले ही अविनाश को गाली दी लेकिन उनकी टाइमिंग गलत नहीं थी। इसके बाद कंवर हंसने लगते हैं और कहते हैं कि जिस तरह से उसने बोला मैं झूठ नहीं बोलूंगा मैं बहुत हंसा उसपर, मुझे ऐसा लगा कि ये क्या शानदार पंच मारा है इसने।

विज्ञापन

आगे बात करते हुए कंवर ने कहा कि करणवीर बहुत स्मार्ट प्लेयर हैं। उन्होंने कहा कि वो अपना दिमाग लगाते हैं, घर के अंदर किसके साथ कब बनानी हैं, ये करणवीर को बहुत अच्छे से पता है। वो अच्छा कर रहा है।

विज्ञापन

एलिस कौशिश के साथ करणवीर की नहीं बनती

हैरानी की बात तो ये है कि जिस करणवीर की टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों इतनी तारीफ कर रहे हैं उनकी कंवर की गर्लफ्रेंड और शो की कंटेस्टेंट एलिस कौशिश से खुद ही नहीं बनती। एलिस कौशिश क्योंकि अविनाश की दोस्त हैं इसलिए करणवीर मेहरा शो में एलिस और ईशा दोनों से ही दूर-दूर ही रह रहे हैं। एलिस और ईशा भी कई मौकों पर करणवीर के बारे में चुगली करते हुए नजर आ चुके हैं।

बिग बॉस 18 में शानदार कंटेस्टेंट्स

आपको बता दें इस बार सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में धुआंधार कंटेस्टेंट्स आए हैं। एक या दो कंटेस्टेंट्स को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स ही अपनी-अपनी तरफ से शो में कंटेंट देने की कोशिश कर रहे हैं। एलिस कौशिश, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, शिल्पा शिरोडकर समेत कई कंटेस्टेंट्स सलमान के शो का हिस्सा बने हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ