फिनाले से पहले इन 5 कंटेस्टेंट्स का हुआ 'गेम ओवर', हो गया सबसे बड़ा 'खेला'
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को होगा, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे कुछ कंटेस्टेंट्स का गेम उससे पहले ही ओवर हो चुका है।
Edited By Himanshu Soni

Bigg Boss 18
Edited By Himanshu Soni

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो खत्म होने में अब बस 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में शो उस मोड़ पर आ चुका है जहां हर किसी को अपना गेम अप रखना पड़ेगा नहीं तो वो बहुत पीछे छूट जाएंगे। फैमिली वीक के बाद से ही कुछ कंटेस्टेंट्स का गेम एकदम फीका पड़ गया है, या तो वो कही गुम से हो गए हैं या फिर सीधे शब्दों में कहें तो उनका गेम ओवर हो गया है। आखिर कौन से ऐसे 5 कंटेस्टेंट्स हैं, चलिए आपको बताते हैं।
विवियन डीसेना को जब से फैमिली वीक में उनकी पत्नी ने अविनाश और ईशा को लेकर कहा है वो तब से बहुत कन्फ्यूज हो गए हैं। विवियन को समझ में ही नहीं आ रहा है कि वो आखिर करें तो करें क्या। ना तो विवियन अविनाश और ईशा से बात किए बिना रह पा रहे हैं और ना ही उनसे लड़ाई कर पा रहे हैं। विवियन करणवीर और शिल्पा के पास जाकर भी बैठ नहीं पा रहे हैं। विवियन को तो सलमान ने भी कह दिया था कि उनका गेम अब ओवर हो गया है।
Ticket to Finale Task: Ghayaal Parindaa
Shrutika & Chahat as Sanchalak and Rajat Dalal play vital roles in distributing eggs.
Chum Darang & Vivian Dsena become the TICKETS TO FINALE Contenders.
Who will WIN?
Retweet 🔃 Vivian Dsena
Like ❤️ Chum Darang— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 7, 2025
करणवीर मेहरा शुरुआत से अब तक काफी अच्छा जा रहे थे लेकिन अब उनकी हरकतों की वजह से वो भी गेम में कहीं पीछे छूटते हुए नजर आ रहे हैं। करणवीर ऐसी-ऐसी बातें बोल रहे हैं, ऐसी-ऐसी चीजें कर रहे हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बस इसी वजह से उनका गेम भी अब फीका पड़ता हुआ दिख रहा है।
शिल्पा का गेम भी अब ऐसा लग रहा है जैसे कुछ रह ही नहीं गया है। पूरा शो शिल्पा ने विवियन और करणवीर के दम पर निकाल दिया है। बस अपने इसी एंगल के दम पर और घर में सभी से बनाकर रखने की बदौलत ही शिल्पा यहां तक आ पहुंची हैं। लेकिन शिल्पा के पास वो गेम नहीं है जिसकी शायद किसी भी कंटेस्टेंट को जरूरत होती है।
ईशा सिंह की शुरुआत से लेकर अब तक अविनाश मिश्रा और विवियन के साथ ही एक बॉन्डिंग नजर आती है। ईशा के बारे में ये तक कहा जाता है कि उनके पास तो खुद का कोई गेम प्लान ही नहीं है बस दूसरों के भरोसे वो यहां तक पहुंच गई हैं।
जब से चाहत पांडे की मां शो में आई हैं तभी से ही चाहत का गेम भी पूरी तरह से हिल गया है। वो अभी तक उन्हीं बातों को लेकर सफाई देते हुए नजर आ रही हैं जो उनकी मां ने घर के अंदर आकर कही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: