---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Closing Voting Trend में टॉप 3 कौन? लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में देखें कौन होगा बेघर?

Bigg Boss 18 Closing Voting Trend: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फिनाले के क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड सामने आ गए हैं। इससे जहां टॉप 3 के नाम सामने आए हैं। वहीं, आखिरी दो स्थानों पर दिखे कंटेस्टेंट के लिए मिड वीक एविक्शन का खतरा पैदा हो गया है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Closing Voting Trend: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फिनाले के आखिरी नॉमिनेशन के क्लोजिंग ट्रेंड सामने आ गए हैं। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। बिग बॉस 18 के अंदर की खबरें देने वाले एक्स अकाउंट The Khabri Tak के अनुसार शिल्पा शिरोडकर और ईशा सिंह अंतिम दो स्थानों पर हैं। इन दोनों पर ही अब मिड वीक एविक्शन की तलवार है।

आखिरी पलों में हो सकता है बदलाव

हालांकि कलर फेस ईशा सिंह के लिए बिग बॉस के मेकर्स आखिरी पलों में कुछ भी बदलाव कर सकते हैं। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक सेफ कंटेंस्टेंट में रजत, विवियन, करण, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा शामिल हैं। वहीं, बॉटम टू में ईशा सिंह और शिल्पा के नाम हैं। देखने वाली बात ये है कि चुम दरांग और अविनाश टॉप 3 में नहीं हैं। साथ ही ये भी सवाल है कि क्या बिग बॉस लास्ट में आकर कुछ धमाका करेंगे या नहीं।

---विज्ञापन---

शो में सात कंटेस्टेंट

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के घर में अभी सात कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं, जिसमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह शामिल हैं। हाल ही में शो के घर में मीडिया आई थी और घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों के जवाब देने पड़े। बिग बॉस 18 इन वक्त अपने फिनाले के बेहद करीब रह है और शो को उसके 18वें सीजन का विनर मिलने में कुछ ही टाइम बचा है, तो लोगों में शो के फिनाले के लिए एक्साइटमेंट भी देखी जा रही है।

---विज्ञापन---

कब होगा फिनाले? 

बिग बॉस 18 के फिनाले की बात करें तो शो का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा और फिनाले 9:30 बजे से शुरू हो जाएगा। हालांकि देखने वाली बात होगा कि शो के इस सीजन की ट्रॉफी कौन बाहर लेकर आता है। इसके अलावा टॉप पांच में कौन-कौन शामिल होंगे इसको लेकर भी इस वक्त इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में शो की ट्रॉफी भी सामने आई है। मेकर्स ने प्रोमो जारी करके इस बार की ट्रॉफी की झलक फैंस के साथ शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Jaideep Ahlawat के पिता का निधन, आनन-फानन में दिल्ली पहुंचे एक्टर

---विज्ञापन---

First published on: Jan 14, 2025 09:29 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola