Eisha Singh और Alice Kaushik की दोस्ती में 1 हफ्ते बाद ही आई दरार, टूट जाएगी Bigg Boss 18 की तिकड़ी?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में दो दोस्तों के बीच अब कुछ अनबन देखने को मिलने वाली है। ईशा सिंह और ऐलिस कौशिक एक-दूसरे से नाराज होकर दोस्ती भी तोड़ सकती हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कई रिश्ते ऐसे हैं जो लोगों को अभी से पसंद आ रहे हैं। करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना हो या फिर बग्गा और गुणरत्न सदावर्ते की दोस्ती, शो में ये सभी रिश्ते फैंस के दिल जीत रहे हैं। सबसे ज्यादा तो लोगों को ‘बिग बॉस 18’ की तिकड़ी पसंद आ रही है। ईशा सिंह, ऐलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा जब भी साथ होते हैं तो इनका एक बेहद मजबूत कनेक्शन देखने को मिलता है। लेकिन अब लगता है ज्यादा समय तक आप इन तीनों को साथ नहीं देख पाएंगे।

विज्ञापन

ईशा और ऐलिस की दोस्ती में आई खटास

अब ये तिकड़ी जल्द ही टूट सकती है और हो सकता है कि घर में आपको इन दोस्तों के बीच गिले-शिकवे भी देखने पड़ें। दरअसल, अब ‘बिग बॉस 18’ के अपकमिंग एपिसोड का एक क्लिप सामने आया है। इसमें ईशा सिंह और ऐलिस कौशिक के बीच अनबन होती हुई नजर आ रही है। अब जल्द ही ये दोनों सहेलियां दुश्मन भी बन सकती हैं। मजाक-मजाक में ईशा सिंह और ऐलिस कौशिक का रिश्ता बिखर सकता है। ईशा की मजाक में बोली हुई कुछ बातों का ऐसा असर होगा कि ऐलिस उनसे खफा हो जाएंगी।

विज्ञापन

मजाक-मजाक में बिगड़ गई बात

दरअसल, बात शुरू तो अविनाश से होगी। ईशा उन्हें कुछ कहती हैं जो ऐलिस को पसंद नहीं आता और वो कहती हैं, ‘क्या बोलती है तू सोच तो सही?’ तो पलटकर ईशा भी कह देती हैं, ‘तो हम दोनों बात कर रहे हैं न।’ इसके बाद ऐलिस भी गुस्से में कह देती हैं कि ठीक है मैं एक शब्द भी नहीं कहूंगी। वो इस दौरान बेहद उदास भी नजर आती हैं। इसके बाद ये तीनों रात में सोफे पर साथ बैठे नजर आते हैं और ईशा- ऐलिस से बात करने की कोशिश करती हैं जबकि वो खास रिएक्शन नहीं देतीं।

विज्ञापन

क्या सुलझ जाएगा दोनों का रिश्ता?

इसके बाद दोनों एक-दूसरे से कन्फ्रंट करते हैं और ऐलिस बताती हैं कि उन्हें ईशा का टोन पसंद नहीं आया। हालांकि, ईशा भी उनके ईगो को लेकर शिकायत करती हैं। दोनों के बीच प्रॉब्लम्स साफ देखने को मिलेंगी। अब ये दोनों अपना झगड़ा सुलझाकर फिर साथ आएंगे या फिर उनकी दोस्ती यहीं तक थी ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ