Salman Khan को मशहूर एक्ट्रेस ने मौके का फायदा उठा किया किस, शरमाते रह गए दबंग खान

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में आज रात सलमान खान रोमांस करते हुए नजर आएंगे। एक बॉलीवुड हसीना न सिर्फ दबंग खान के साथ रोमांटिक बातें करेंगी बल्कि उन्हें किस भी कर देंगी।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में वीकेंड का वार चल रहा है। सलमान खान (Salman Khan) घरवालों को एक हफ्ते में जो कुछ हुआ उसे लेकर क्लैरिटी दे रहे हैं और साथ ही फैंस को एंटरटेन भी कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 18’ का पहला वीकेंड का वार एपिसोड तो मजेदार था ही, लेकिन आज रात जो होगा उसके बाद तो फैंस के भी होश उड़ने वाले हैं। आज रात शो में काफी गेस्ट आएंगे। ‘लाफ्टर शेफ’ (Laughter Chef) की टीम हो या मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) आज सभी आपके एंटरटेनमेंट के लिए आने वाले हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस में सलमान को आज मिलेगी किस

इसी बीच अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद दर्शक भी अपनी आंखों पर हाथ रख लेंगे। अब तक स्क्रीन पर जो कभी देखने को नहीं मिला आज रात वो कलर्स पर दिखाई देगा। आज तक सलमान खान ने ऑनस्क्रीन कभी किस नहीं किया। उनकी फिल्मों में भी नो किसिंग पॉलिसी होती है। लेकिन आज रात वो होगा जो पहले कभी नहीं हुआ। अब ये पढ़कर तो आप भी बेचैन हो गए होंगे कि आखिर आज रात होने क्या वाला है?

विज्ञापन

मल्लिका शेरावत ने किया सलमान संग रोमांस

तो बता दें, सलमान खान तो किसी लड़की को किस नहीं करने वाले लेकिन एक मशहूर एक्ट्रेस जरूर उन्हें चुमंती हुई नजर आएंगी। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि मल्लिका शेरावत मौके का फायदा उठाकर आज नेशनल टीवी पर दबंग खान को किस कर देंगी और सलमान कुछ भी नहीं कर पाएंगे। वो तो बस शरमाते हुए ही रह जाएंगे। पहले मल्लिका शेरावत शो के होस्ट की आंखों में आंखें डाल रोमांस करेंगी। इसके बाद वो उनके साथ डांस करेंगी और रोमांटिक बातें भी।

विज्ञापन

स्टेज पर ही कर दिया किस

इतना ही नहीं देखते ही देखते एक्ट्रेस सलमान खान को गाल पर किस भी कर देंगी। इन दोनों का ये क्यूट मोमेंट आपको आज रात बिग बॉस में देखने को मिलेगा। इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर अब इस किस के बाद क्या करते हैं? ये देखने के लिए उनके करोड़ों फैंस टीवी पर निगाहें टिकाए बैठने वाले हैं। आज का एपिसोड वाकई मजेदार होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ