Bigg Boss 16 Wild Card Entry: घर में आया पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, शो में आएगा नया ट्विस्ट
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16 Wild Card Entry: घर में आया पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, खुशी से झूमीं सुंबुल तौकीर
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16 Wild Card Entry: घर में आया पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, खुशी से झूमीं सुंबुल तौकीर
मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। जहां एक तरफ शालीन भनोट से हीटेड आर्ग्यूमेंट होने के बाद सुंबुल तौकीर (Shalin Sumbul Fight) बुरी तरह से टूट गई थीं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे दोस्त फहमान खान (Fahman Khan) घर में आ गए हैं।
निर्माताओं ने शो के पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में इमली फेम सुंबुल तौकीर के करीबी दोस्त फहमान खान को घर में भेजा है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो फहमान को शो में प्रवेश करते हुए देखा सकता है। घर में उन्हें एंट्री करता देख सुंबुल खुशी से झूम उठती हैं और उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ती हैं।
वीडियो में, जैसे ही बिग बॉस ने एक नए प्रतियोगी के प्रवेश की घोषणा की, हर कोई घर के बाहरी हिस्से में भागता है, जहां से फहमान खान अंदर चले आते नजर आ रहे हैं। उन्हें देख भावुक हुईं सुंबुल कसकर फहमान को गले लगा लेती हैं।
उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है ‘मेरा फहमान आया है’। तुम तो नहीं आने वाले थे ना।’ इसपर फहमान ने जवाब दिया कि ‘मुझे लगा कि तुम्हे मेरी जरूरत है।’ इसके बाद, एक्ट्रेस ने जवाब दिया “आई लव यू फहमान।” इतना ही नहीं सुंबुल को साजिद खान से कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘अब वह (फहमान) यहां है, मुझे किसी और की जरूरत नहीं है।’
https://www.instagram.com/reel/ClVWrrGLrZr/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें, फहमान की एंट्री से पहले शालिन सुंबुल पर बुरी तरह बरसे थे। उनसे दोस्ती के बाद सुंबुल का घर में रहना मुश्किल हो गया था। एक लेटेस्ट प्रोमो में सुंबुल, शाली और टीना के बीच भयंकर लड़ाई होती भी देखी गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: