Bigg Boss 16: 'तीन दिन में जाएगी निमृत की कैप्टेंसी', टीना ने दी वॉर्निंग

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: 'तीन दिन में जाएगी निमृत की कैप्टेंसी', टीना ने दी वॉर्निंग

Bigg Boss 16: रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ के घर में हर दिन नया घमासान देखने को मिलता है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें इस बार टीना और निमृत को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

घर के नए कैप्टन की घोषणा

क्लिप के शुरुआत में शिव को कंफेशन रूम में देखा जा सकता है। बिग बॉस शिव से कहते हैं कि ‘जब आप लोगों ने आपस में डील कर ही ली है, तो बताईए अगला राजा या रानी कौन हैं।’ इसके बाद शिव निमृत का नाम लेते हैं और उन्हें घर का नया कैप्टन बनाते हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CleXiRPpQZG/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

वीडियो में भिड़ती टीना और निमृत

क्लिप को देख ऐसा लग रहा है कि टीना खुद को रानी बनाना चाहती थीं, इसलिए वो निमृत के कैप्टन बनने से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आतीं। वहीं निमृत इस डिसीजन से हैरान रह जाती हैं। वीडियो में आगे टीना और निमृत को आपस में बहस करते देखा जा सकता है।

टीना निमृत से कहती हैं कि तुम धोखेबाज और फ्रॉड हो, जिसपर निमृत कहती है कि दिख रहा कितनी दोस्ती है आपकी, चलो, चलो। क्लिप के लास्ट में हम टीना को शालीन से ये कहते सुन सकते हैं कि मुझे सब खत्म करना है, अब निमृत की कैप्टेनसी जाएगी तीन दिन में।

विज्ञापन

नेटिजेंस ने किया रिएक्ट

क्लिप के साथ कैप्शन दिया गया है, ‘निमृत बनी घर की कप्तान, क्या इससे टीना घर में नई टेंशन पैदा करेंगी?’ वहीं क्लिप को देख फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-‘सही फैसला लिया शिव।’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘परिवार बिखर गया।’ एक अन्य ने लिखा- ‘चलो चलो ये निमृत आंटी प्रियंका बनने की कोशिश कर रही।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ