B Subhash Daughter Passes Away: नहीं रही फिल्म डायरेक्टर बी सुभाष की बेटी, इस वजह से हुआ श्वेता बब्बर का निधन

B Subhash Daughter Passes Away

B Subhash Daughter Passes Away

विज्ञापन

B Subhash Daughter Passes Away: बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर, निर्माता और लेखक बी सुभाष (B Subhash) की बेटी श्वेता बब्बर का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्वेता बब्बर ने बीते दिन यानी शनिवार 22 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को श्वेता अपने घर में गिर गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, शनिवार की रात करीब एक बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में श्वेता बब्बर ने आखिरी सांस ली है।

Advertisment

B Subhash की बेटी श्वेता बब्बर का निधन

बता दें कि बीते साल बी सुभाष की पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। वहीं, अब उनकी बेटी भी उन्हें अकेला छोड़ गई है। बेटी के निधन से बी सुभाष को बड़ा झटका लगा है। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि श्वेता की रीढ़ की हड्डी में क्लॉटिंग हो गई है।

श्वेता की रीढ़ की हड्डी में हुई क्लॉटिंग

डॉक्टर्स का कहना है कि श्वेता के क्लॉटिंग ऐसी जगह हुई है, जिससे शरीर के अन्य अंगों तक रक्त का प्रवाह रुक रहा है। वहीं, श्वेता तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ती रही और बीते दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

बीते साल हुआ था बी सुभाष की पत्नी का निधन

श्वेता बब्बर की उम्र महज 48 वर्ष थी और उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, श्वेता के पिता बी सुभाष भी बेटी के निधन से टूट गए हैं। वहीं, बी सुभाष की पत्नी तिलोत्तिम्मा (67) का बीते साल अगस्त में निधन हुआ था। तिलोत्तिम्मा कई सालों से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं।

दो बेटियों और बेटों के पिता हैं बी सुभाष 

बता दें कि बी सुभाष 79 साल के हैं और दो बेटियों और बेटों के पिता हैं। बॉलीवुड में उन्होंने करीब 18 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया है। एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने अपनी पत्नी के इलाज के लिए बॉलीवुड में मदद की गुहार लगाई थी। तब सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी मदद भी की थी। वहीं, अब बेटी के निधन ने बी सुभाष को तोड़ दिया है। साथ ही पूरा परिवार भी गमगीन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ