Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: सेंसर बोर्ड के चलते जानें कौन-कौन से शब्द हुए चेंज

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म 28 […]

---विज्ञापन---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली हैं और इन दिनों दोनों सितारें अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। वहीं, अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

यह भी पढ़ें- Lisa Ray: कैंसर को मात देकर इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कमाया नाम, जानें एक्ट्रेस के संघर्ष की कहानी

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के कई सीन्स पर सीबीएफसी को ऐतराज

दरअसल, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म का रिव्यू किया है। इस दौरान सीबीएफसी ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई और अब इनमें बदलाव किया जा चुका है।

फिल्म के डायलॉग्स में हुए ये बदलाव

बता दें कि बोर्ड ने डायलॉग्स में कई चेंजेंस बताए। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में B****** शब्द कई बार इस्तेमाल किया गया था। अब इसे ‘बहन दी’ से रिप्लेस कर दिया गया है। साथ ही रम ब्रांड ओल्ड मॉन्क को बोल्ड मॉन्क से रिप्लेस किया गया है।

2 घंटे 48 मिनट की है फिल्म

इतना ही नहीं बल्कि लोकसभा का जिक्र और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम वाले डायलॉग को काट दिया गया है। साथ ही एक लॉन्जरी शॉप वाला सीन हटा दिया गया है। इसे महिलाओं को अपमानित करने वाला बताया गया। इसके अलाव फिल्म से ब्रा शब्द को आइटम से रिप्लेस किया गया है। इन सब बदलावों के बाद रॉकी और रानी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। वहीं, ये फिल्म 2 घंटे 48 मिनट की बताई गई है।

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। साथ ही इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bahchan), शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है।

First published on: Jul 23, 2023 02:20 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें