Atul Parchure Wife Sonia Parchure: मशहूर कॉमेडियन-एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। अतुल परचुरे कपिल शर्मा शो के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस रहे। वह थिएटर के भी मंझे हुए कलाकार थे। उनके निधन से सिनेमाजगत में शोक की लहर है।
अतुल परचुरे अपने पीछे पत्नी सोनिया परचुरे और बेटी सखील परचुरे को छोड़ गए हैं। सोनिया परचुरे खुद मशहूर डांसर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अतुल परचुरे के आखिरी दिनों की दर्दनाक कहानी बयां की है।
दो साल पहले चला कैंसर का पता
सोनिया परचुरे ने एक इंटरव्यू में बताया- अतुल को दो साल पहले ही कैंसर का पता चला था। इस दौरान वह अतुल के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। उन्होंने कहा- अतुल शुरू से ही मेरे हीरो थे। मुझे उन्हें ऐसी स्थिति में देखकर बहुत दुख हुआ। उन्हें डॉक्टर की बात चुपचाप सुननी पड़ रही थी। दरअसल, अतुल चुपचाप सुनने वालों में से नहीं थे। ऐसा कभी नहीं होता था। तभी मुझे एहसास हो गया कि ये बीमारी कितनी असहनीय है।
ये भी पढ़ें: Atul Parchure की मौत से टूट गईं फिल्म Golmaal की एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा
बस यही सोचती रहती…
एक समय तो उनकी आवाज ही चली गई। मैंने डॉक्टर से कहा- अतुल की आवाज चली गई है। उनकी हालत देखकर मैं बस यही सोचती कि उन्हें इससे कैसे बाहर निकालूं। ऐसी स्थिति में आप उन्हें चाहकर भी यातना से बाहर नहीं निकाल सकते। सोनिया ने आगे कहा- कैंसर पर काबू पाने के बाद उन्होंने नाटक के जरिए एक्टिंग में वापसी की, लेकिन पिछले दो हफ्ते से अतुल की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनका इलाज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: कैसे हुई एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे की मौत? डॉक्टर की एक गलती ने छीन लीं सांसें
फैंस मांगते रहे दुआ
सोनिया ने इस दौरान फैंस के प्यार को भी बयां किया। उन्होंने बताया कि लोग उनके लिए दुआ करते थे। जब भी लोग सोरती सोमनाथ, गिरनार आदि जगह जाते तो उनके लिए प्रार्थना करते। अतुल के अचानक चले जाने सभी को सदमा लगा है।
ये भी पढ़ें: Kapil Sharma के शो का हिस्सा रहे एक्टर Atul Parchure का कैंसर से निधन, 57 साल की उम्र में तोड़ा दम
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines