Atul Parchure की मौत से टूट गईं फिल्म Golmaal की एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा

Amruta Khanvilkar on Atul Parchure’s demise: फेमस एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे के निधन से हर कोई हैरान है। अब एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने भी अपना शोक व्यक्त किया है।

Amruta Khanvilkar on Atul Parchure’s demise

Amruta Khanvilkar on Atul Parchure’s demise

विज्ञापन

Amruta Khanvilkar on Atul Parchure’s demise: फिल्म गोलमाल समेत कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब उनके निधन की खबर सुनकर उनकी को-एक्ट्रेस को भी यकीन नहीं हो रहा है। फिल्म गोलमाल में अतुल के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने उनके निधन पर अपना शोक जाहिर किया है।

विज्ञापन

अमुता खालविलकर ने शोक किया जाहिर

फिल्म ‘गोलमाल’ में अतुल के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने इस दुखद खबर पर अपना रिएक्शन दिया। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान अमृता ने कहा, ‘अतुल परचुरे के निधन की खबर ने मुझे झकझोर दिया। वो एक बहुत अच्छे इंसान थे। सचिन पिलगांवकर सर ने हमारे ‘कट्यार कलजत घुसली’ ग्रुप में इस बारे में जानकारी दी। ये विश्वास करना कठिन है। सचिन सर ने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थे। अतुल की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी।’

आखिरी बार कैसी थी अतुल से मुलाकात?

जब अमृता से पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार अतुल से कब मुलाकात की थी, तो उन्होंने कहा, ‘कुछ हफ्ते पहले हम ‘ड्रामा जूनियर्स’ का एक एपिसोड शूट कर रहे थे। उन्होंने हम सभी को अभिनय और कला के बारे में शानदार ज्ञान दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वो मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। मुझे उनकी बहुत याद आएगी।’

आपको बता दें अतुल परचुरे अपने पीछे अपनी मां, पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। उन्होंने कई शोज जैसे “माझा होशील ना”, “बड़ी दूर से आए हैं”, “द कपिल शर्मा शो” और “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” में भी काम किया था। इसके अलावा वो मराठी और हिंदी फिल्मों में भी दिखाई दिए, जिनमें “नवरा माझा नवसाचा”, “खट्टा मीठा”, “क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता” और “बिलू” शामिल हैं। अतुल परचुरे के निधन ने उनके चाहने वालों और सहयोगियों को गहरा दुख दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ