---विज्ञापन---

आवाज हो गई बंद, 2 साल तक लड़ते रहे जंग, अतुल परचुरे की पत्नी ने बताई कॉमेडियन के ‘दर्द’ की कहानी

Atul Parchure Wife Sonia Parchure: मशहूर एक्टर अतुल परचुरे अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए सोमवार को दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

Atul Parchure Wife Sonia Parchure: मशहूर कॉमेडियन-एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। अतुल परचुरे कपिल शर्मा शो के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस रहे। वह थिएटर के भी मंझे हुए कलाकार थे। उनके निधन से सिनेमाजगत में शोक की लहर है।

अतुल परचुरे अपने पीछे पत्नी सोनिया परचुरे और बेटी सखील परचुरे को छोड़ गए हैं। सोनिया परचुरे खुद मशहूर डांसर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अतुल परचुरे के आखिरी दिनों की दर्दनाक कहानी बयां की है।

---विज्ञापन---

दो साल पहले चला कैंसर का पता 

सोनिया परचुरे ने एक इंटरव्यू में बताया- अतुल को दो साल पहले ही कैंसर का पता चला था। इस दौरान वह अतुल के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। उन्होंने कहा- अतुल शुरू से ही मेरे हीरो थे। मुझे उन्हें ऐसी स्थिति में देखकर बहुत दुख हुआ। उन्हें डॉक्टर की बात चुपचाप सुननी पड़ रही थी। दरअसल, अतुल चुपचाप सुनने वालों में से नहीं थे। ऐसा कभी नहीं होता था। तभी मुझे एहसास हो गया कि ये बीमारी कितनी असहनीय है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Atul Parchure की मौत से टूट गईं फिल्म Golmaal की एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा

---विज्ञापन---

बस यही सोचती रहती…

एक समय तो उनकी आवाज ही चली गई। मैंने डॉक्टर से कहा- अतुल की आवाज चली गई है। उनकी हालत देखकर मैं बस यही सोचती कि उन्हें इससे कैसे बाहर निकालूं। ऐसी स्थिति में आप उन्हें चाहकर भी यातना से बाहर नहीं निकाल सकते। सोनिया ने आगे कहा- कैंसर पर काबू पाने के बाद उन्होंने नाटक के जरिए एक्टिंग में वापसी की, लेकिन पिछले दो हफ्ते से अतुल की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनका इलाज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: कैसे हुई एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे की मौत? डॉक्टर की एक गलती ने छीन लीं सांसें

---विज्ञापन---

फैंस मांगते रहे दुआ 

सोनिया ने इस दौरान फैंस के प्यार को भी बयां किया। उन्होंने बताया कि लोग उनके लिए दुआ करते थे। जब भी लोग सोरती सोमनाथ, गिरनार आदि जगह जाते तो उनके लिए प्रार्थना करते। अतुल के अचानक चले जाने सभी को सदमा लगा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma के शो का ह‍िस्‍सा रहे एक्‍टर Atul Parchure का कैंसर से न‍िधन, 57 साल की उम्र में तोड़ा दम

First published on: Oct 14, 2024 09:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola