आखिर क्यों टूटी थी Arjun Rampal की शादी? क्या बॉलीवुड के इस एक्टर की एक्स वाइफ थी वजह!

Arjun Rampal: अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले अर्जुन रामपाल आज (26 नवंबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Arjun Rampal

instagram

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल को कौन नहीं जानता। अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले अर्जुन आज (26 नवंबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज हम आपको एक्टर से जुड़ी कुछ खास बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

जब अर्जुन बहुत छोटे थे तब अलग हो गए थे माता-पिता

बता दें कि साल 1972, 26 नवंबर को जबलपुर में अर्जुन का जन्म हुआ था। जब अर्जुन बहुत छोटे थे तब ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। वहीं, तलाक के बाद मां को अर्जुन की कस्टडी मिली जो एक टीचर थीं। अर्जुन ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अर्जुन सक्सेसफुल मॉडल थे।

विज्ञापन

‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से किया बॉलीवुड डेब्यू

वहीं, साल 2001 में अर्जुन ने फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए अर्जुन को कई डेब्यू अवॉर्ड्स भी मिले। साल 2008 में आई ‘रॉक ऑन’ के लिए अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। बता दें कि अर्जुन ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। जी हां, साल 1998 में अर्जुन ने सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां भी है। हालांकि शादी के 21 साल बाद अर्जुन-मेहर की टूट गई और साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन

मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं अर्जुन 

बता दें कि अपने तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। गैब्रिएला अर्जुन से 14 साल छोटी हैं। अर्जुन और गैब्रिएला के दो बेटे हैं। इस तरह से अर्जुन चार बच्चों के पिता हैं। वहीं, अगर अर्जुन की शादी के टूटने की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आई।

विज्ञापन

सुजैन खान थी वजह!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन से तलाक के बाद उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का नाम अर्जुन रामपाल के साथ जुड़ने लगा। दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं थीं और ये बात मेहर जेसिया को पसंद नहीं आईं। तभी से अर्जुन और मेहर के रिश्ते में दरारें आना शुरू हुईं और फिर दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया और आखिर में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ